अगले 6 दिन जारी रहेगी बारिश
प्रदेश में अगले दो से तीन दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 2 से 5 फ़रवरी तक यूपी में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। इस बीच लोगों को घने कोहरे का भी सामना करना पड़ेगा। लोगों को फ़िलहाल ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पाँच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

धूप में भी चुभ रही ठंडी हवा
मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। धूप में भी ठंडी हवाएं चुभती रहीं। ऐसा मौसम आने वाले दिनों में भी रहेगा। मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिन में एक या उससे अधिक बार बारिश हो सकती है। इससे तापमान में फिर से गिरावट की संभावनाएं हैं।