मुरादाबाद

Leopard In Moradabad: मुरादाबाद में तेंदुए ने महिला पर किया हमला, डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों ने बचाया

Leopard In Moradabad: यूपी के मुरादाबाद में एक महिला पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। महिला की चीख सुनकर लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ जंगल में भाग निकला।

मुरादाबादOct 20, 2024 / 07:36 am

Mohd Danish

Leopard In Moradabad: मुरादाबाद में तेंदुए ने महिला पर किया हमला।

Leopard In Moradabad: मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के गांव भायपुर के जंगल में धान काट रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। महिला की चीख सुनकर लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ जंगल में भाग निकला। परिजन महिला को अस्पताल ले गए। किसान भी दोबारा धान कटाई में जुट गए तभी फिर अचानक फसल से निकल कर तेंदुआ उनकी ओर लपका।
पहले से सचेत ग्रामीणों ने उसे भगा दिया। इसके बाद से किसानों में दहशत है, उन्होंने गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है। गांव में सुबह आठ बजे राजीव कुमार व उसकी पत्नी अखिलेश रानी गांव के अन्य किसानों के साथ खेत में धान काट रहे थे। तभी अचानक एक तेंदुआ वहां आया और उसने धान कट रही महिला पर हमला बोल दिया।
महिला ने शोर मचाया और उससे बचने की बचने का प्रयास किया तो तेंदुए ने महिला के दोनों कंधों पर पंजा मार कर उसे घायल कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के किसानों ने मौके पर पहुंचकर महिला को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। तेंदुआ वहां से भाग गया।
यह भी पढ़ें

45 लाख की अफीम के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, झारखण्ड से जा रही थी लुधियाना

ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इस क्षेत्र के वन विभाग के दरोगा केपी सिंह का कहना है कि तेंदुआ भायपुर के अलावा दुल्हापुर, सबलपुर आदि गांव में भी दिखाई दे रहा है। वे अधिकारियों से अनुमति लेकर इस क्षेत्र में पिंजरा लगवाने का प्रयास कर रहे हैं।

संबंधित विषय:

Hindi News / Moradabad / Leopard In Moradabad: मुरादाबाद में तेंदुए ने महिला पर किया हमला, डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों ने बचाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.