हाथ-मुंह धोकर कपड़े भी बदले
मुरादाबाद के दरियापुर में जेठानी की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने वाली देवरानी ने खुद दोनों हाथ पकड़कर गला कटवाया था। इतना ही नहीं सफेद रंग के कपड़े खून से सने थे तो दोनों ने वहीं हाथ-मुंह धोकर कपड़े भी बदले थे।इस वजह से वारदात को दिया अंजाम
देवरानी सुधा ने बताया कि पिछले काफी समय से जेठानी धमका रही थी। प्रेमी का ही गर्भ ठहरा था तो वह बार-बार टोकती थी कि यह होने वाला बच्चा तेरे प्रेमी का ही है। उससे संबंध खत्म कर ले, वरना तेरा राज खोल दिया जाएगा। इस वजह से प्रेमी के साथ मिलकर सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया।पुलिस ने गिरफ्तार कर किया खुलासा
प्रेस कांफ्रेंस करते हुए एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सोमवार की सुबह नौ बजे जेठानी सीमा घर से कुछ सामान लेने के लिए बाहर दुकान तक गई थी। इस दौरान पहले से इंतजार कर रहे प्रेमी लिटिल को सुधा ने फोन करके घर में बुला लिया था। उसे भूसे के कमरे में छिपा दिया था। यह भी पढ़ें
यूपी में अगले 24 घंटे में बदल जाएगा मौसम, बारिश के साथ ठंड की होगी एंट्री, जानें मौसम अपडेट
कुछ देर बाद जब जेठानी सीमा घर में आई तो उसे भूसे के कमरे का काम बताकर वहीं बुला लिया। प्रेमी लिटिल को देख सीमा इन दोनों के इरादे भांप गई थी। उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो देवरानी सुधा ने मुंह पकड़कर जकड़ लिया। इस दौरान प्रेमी लिटिल ने टूटे बैटे वाली दराती से गला काटने का प्रयास किया। कुछ हिस्सा कटा। इतने में उसने चाकू निकाला और गले पर चला दिया। इसके बाद मिट्टी को भी साफ किया गया। इसमें सुधा के कपड़े खून से सन चुके थे।