तीन तलाक का लगाया आरोप
थाना कटघर की निवासी मुस्लिम महिला ने शिकायत की है कि उसका पति से विवाद हो गया और वह संभल अपने घर चली गई। पति वहां पहुंचा और ले जाने की जिद करने लगा। महिला का आरोप है कि जब उसने बात नहीं मानी, तो पति ने तीन बार तलाक कह दिया और अपने भाई और बहनोई को सौंपने और हलाला की बात कही। महिला ने पुलिस से की शिकायत में बताया है कि साल 2022 की फरवरी में उसकी शादी रुकनदरी सराय में हुई थी। कुछ वक्त बाद ही पति, सास और ननद ने दहेज प्रताड़ना शुरू कर दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि देवर और बहनोई भी उस पर गलत नजर रखने लगे। वहीं, पति ने आपत्तिजनक फोटो खींची और इंटरनेट पर वायरल करने की धमकी दी।

यहां रहना है तो सबको खुश रखना होगा
सास ने उल्टे उस पर आरोप लगाए और पिटाई की। महिला के मुताबिक सास ने कहा कि यहां रहना है तो सबको खुश रखना होगा। प्रीमेच्योर बर्थ की वजह से महिला के बच्चे की भी मौत हो गई थी। महिला ने पुलिस से कहा है कि इस साल 30 अगस्त को आरोपियों ने उसे पीटकर ससुराल से निकाल दिया। गंभीर चोटें लगीं। फिर वो मायके चली गई। 10 सितंबर को पति और अन्य लोग मायके पहुंचे और जबरन साथ ले जाने लगे। इसका विरोध करने पर पति ने तीन तलाक दे दिया। महिला का आरोप है कि दुपट्टे से गला घोंटने की कोशिश भी हुई। पति ने कहा कि तुमसे धंधा कराने के लिए शादी की थी। फिर उसके देवर और बहनोई से कहा कि अपनी इच्छा पूरी कर लो। हलाला भी हो जाएगा। महिला ने दावा किया है कि देवर और पति के बहनोई ने उसे पकड़ लिया और रेप की कोशिश की। कपड़ा फाड़ने लगे। फिर वो थाने पहुंची।

यह भी पढ़ें