
मुरादाबाद समेत 40 से अधिक जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट..
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश के 40 से अधिक जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मुरादाबाद समेत पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई इलाकों में 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में शनिवार को बारिश फिर से हो सकती है। शुक्रवार शाम को हुई बारिश के कारण दिन के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
शनिवार के लिए मौसम विभाग ने मुरादाबाद सहित प्रदेश के 40 जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है। मुरादाबाद के अलावा पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में भी वर्षा और वज्रपात की आशंका जताई गई है। शुक्रवार को राजधानी समेत 30 से अधिक जिलों में अचानक मौसम ने करवट ली थी, जिससे कई इलाकों में काले बादलों और धूल भरी हवाओं के कारण अंधेरा छा गया था।
बाराबंकी, सीतापुर, गोंडा, अमेठी, बहराइच, लखीमपुर, प्रतापगढ़ और कौशांबी समेत कई जिलों में वज्रपात भी दर्ज किया गया। पूर्वी, तराई और अवध क्षेत्रों में तेज हवा और गरज-चमक के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इस आंधी और बारिश के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।
संबंधित विषय:
Updated on:
12 Apr 2025 10:54 am
Published on:
12 Apr 2025 10:53 am
बड़ी खबरें
View Allमुरादाबाद
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
