scriptसुषमा स्वराज की जयंती आज, पीएम मोदी-शाह ने ट्वीट कर किया याद | Sushma Swaraj's birth anniversary, PM Modi and amit Shah pay tribute | Patrika News
विविध भारत

सुषमा स्वराज की जयंती आज, पीएम मोदी-शाह ने ट्वीट कर किया याद

सुषमा स्वराज ( swaraj Swaraj) का जन्म 14 फरवरी, 1952 जन्म अंबाला में हुआ था
मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में बनाई गई थी विदेश मंत्री
स्वास्थ्य कारणों की वजह से 2019 में उनका निधन हो गया

Feb 14, 2020 / 02:16 pm

Shivani Singh

swaraj jayanti

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और लोकप्रिय नेता और प्रखर वक्ता सुषमा स्वराज ( swaraj Swaraj ) की आज जयंती है। उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) , गृह मंत्री अमित शाह जैसे कई बड़े नेताओं ने ट्वीट कर याद किया।

यह भी पढ़ें

वैलेंटाइंस-डे पर पीएम मोदी को प्यार का पैगाम देना चाहती हैं शाहीन बाग की औरतें

सुषमा स्वराज को याद करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा,’वह गरिमा, शालीनता और अटूट प्रतिबद्धता की प्रतीक हैं। उन्होंने अपना जीवन सार्वजनिक सेवा में बीता दिया। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों और लोकाचार से जुड़ी हुई थीं। देश के लिए उन्होंने महान सपने देखें। वह एक असाधारण सहयोगी और एक उत्कृष्ट मंत्री थीं।’

https://twitter.com/narendramodi/status/1228152728079097856?ref_src=twsrc%5Etfw

अमित शाह ने लिखा, ‘असाधारण नेता सुषमा स्वराज जी को उनकी जयंति पर श्रद्धांजलि। एक अनुशासित कार्याकर्त्ता, कुशल वक्ता और एक उत्कृष्ट सांसद, जिसने अपने आदर्शों पर कभी समझौता नहीं किया। उन्हें हमेशा अपनी दयालु प्रकृति के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने हमेशा संकट के समय में लोगों की मदद की।’

 

https://twitter.com/AmitShah/status/1228140893804232704?ref_src=twsrc%5Etfw

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने याद करते हुए लिखा, ‘पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय राजनीति की सशक्त हस्ताक्षर, सुषमा स्वराज जी की जयंती के दिन मैं उन्हें स्मरण एवं नमन करता हूं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में शुचिता का पालन किया और मूल्यों की राजनीति के प्रति उनकी प्रतिबद्धता रही। उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।’

 

https://twitter.com/rajnathsingh/status/1228149164564836353?ref_src=twsrc%5Etfw

सुषमा स्वराज के जयंती पर उनकी बेटे बांसुरी स्वराज ने भी अपने मां को याद किया। पिता के ट्विटर अकाउंट से उन्होंने लिखा, ‘सुषमा स्वराज को जन्मदिन की मुबारकबाद। आप हमारी जिंदगी की खुशी थी- बांसुरी स्वराज।’

https://twitter.com/SushmaSwaraj?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी, 1952 को पंजाब के अंबाला में हुआ था। वह एक असाधारण व्यक्तित्व की धनी महिला थी। वह एक राजनेता होने के साथ एक कुशल वक्ता भी थी। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में उन्हें विदेश मंत्री बनाया गया था। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कई लोगों की मदद की। स्वास्थ्य कारणों की वजह से 2019 में उनका निधन हो गया।

Hindi News/ Miscellenous India / सुषमा स्वराज की जयंती आज, पीएम मोदी-शाह ने ट्वीट कर किया याद

ट्रेंडिंग वीडियो