रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने डीआरडीओ के मुख्यालय में सोमवार यानी आज सुबह 10:30 बजे कोरोना वायरस की देसी दवा की पहली खेप को रवाना किया। अब ये कोरोना मरीजों को दी जाएंगी। इस दवा को सबसे ज्यादा दिल्ली के डीआरडीओ कोविड अस्पताल में भर्ती मरीजों को दी जाएंगी।
उम्मीद की किरण बनकर उभरी कोरोना के खिलाफ जंग में डीआरडीओ की नई दवा आम जनता के बीच उम्मीद की किरण बनकर उभरी है। इसका नाम 2-डीऑक्सि-डी-ग्लूकोज (2-DG) है। डीआरडीओ के अनुसार जब कोरोना की दूसरी लहर ने देश में हाहाकार मचा रखा है। इसके साथ तीसरी लहर की भी आशंका बनी हुई है। ऐसे में कोरोना की देसी दवा 2-डीजी एक नई आस जगाती है। ये पाउडर के रूप में उपलब्ध होगी। इसे पानी में घोल कर पीना होता है।