scriptधन मिलने से लेकर मौत तक का संकेत देती है छिपकली, समझिए कैसे? | Lizard gives some positive and negative signs to us | Patrika News
भोपाल

धन मिलने से लेकर मौत तक का संकेत देती है छिपकली, समझिए कैसे?

छिपकली के इन संकेतों को न करें इग्नोर,ऐसे पहले ही बता देती हैं घर में आने वाले धन या परेशानी के बारे में…

भोपालAug 22, 2019 / 11:05 am

दीपेश तिवारी

chipkali.jpg
भोपाल। बरसात का मौसम आ चुका है, जो जल्द ही खत्म भी हो जाएगा। ऐसे में घरों में एक बार फिर छिपकलियों का आना शुरू हो गया है। ये या तो घर के बाहर खिड़कियों में या घर के अंदर इस समय आसानी से देखी जा सकती हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छिपकलियां आपके भविष्य से जुड़ी कई घटनाओं का संकेत भी आपको देती है। घर के अंदर आई छिपकली का व्यवहार आपको आपके भविष्य से जुड़े कई इशारे देता है। जो की कई बार जानकारी के अभाव में हम पहचान नहीं पाते, लेकिन माना तो यहां तक जाता है कि घर के अंदर आई छिपकली आपको धन मिलने से लेकर मौत तक का संकेत देती है।
दरअसल घरों ये कार्यालयों में छिपकली का होना कोई नई बात नहीं है, पर क्या आप जानते हैं कि आपके जीवन में होने वाली फायदेमंद या हानिकारक घटनाओं के संबंध में छिपकली संकेत देती है। नहीं न, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि छिपकली का कौन सा संकेत आपको अपराजेय होने का संकेत देता है और कौन सा संकेत ये इशारा करता है कि आप पर भारी विपदा आने वाली है।

ज्योतिष के जानकारों के अनुसार कई बार छिपकली के संकेत का हमें अनुभव भी हो जाता है, लेकिन जानकारी के अभाव में हम ये समझ ही नहीं पाते कि इस संकेत का मतलब क्या है।
lizardsign.jpg
इस संबंध में ज्‍योतिष विजय शास्त्री के अनुसार छिपकली का पुरुषों के बाएं अंगों व महिलाअों के दाहिने अंगों पर गिरना अशुभ माना जाता है अौर पुरुषों के दाएं अंगों व स्त्रियों के बाएं अंगों पर गिरना शुभ होता है।
जब छिपकली शरीर के किसी अंग पर गिरे तो उस स्थान को पानी से धो लें या नहा लें क्योंकि उसके शरीर में जहरीला पदार्थ होता है। जब वह किसी पर गिरती है तो अपने शरीर का जहर अापकी त्वचा पर छोड़ देती है।
माना जाता है इन संकेतों का ये है अर्थ…

इन इशारों में छिपा है लाभ :
1. माथे पर छिपकली के गिरने से धन मिलने की संभावना बढ़ती है।

3. दाहिने कान पर छिपकली के गिरने से गहनों की प्राप्ति होती है वहीं बायें कान पर गिर जाए तो आयु में वृद्धि होती है।
4. छिपकली का नाक पर गिरना भाग्‍योदय का संकेत होता है अौर मुख पर गिरने से स्वादिष्ट खाने की प्राप्ति होती है।

5. यदि छिपकली बायें गाल में गिरे तो पुराने मित्र से भेंट होती है अौर दाहिने गाल में गिरे तो आयु में बढ़ोतरी होती है।
6. गर्दन पर छिपकली गिरे तो प्रसिद्धि मिलती है।

7. दाहिनी आंख पर छिपकली का गिरना मित्र से भेंट का संकेत है।

9. पीठ के दाहिनी अोर छिपकली का गिरना सुख की प्राप्ति का संकेत है।
10. छिपकली दाहिने कंधे पर गिरे तो जीत हासिल होती है।

11. हाथ के दाहिने अोर छिपकली का गिरना शीघ्र लक्ष्मी प्राप्ति होना माना जाता है।

12. छिपकली का सीने के दाहिने भाग पर गिरना खुशियों के आगमन माना जाता है।
13. यदि छिपकली पेट पर गिरे तो गहनों की प्राप्ति होती है।

14. कमर के मध्य छिपकली के गिरने से धन लाभ होता है अौर नाभि पर गिरे तो इच्छाएं पूरी होती है।
15. छिपकली के दाहिनी जांघ पर गिरने से सुख मिलता है।

16. दाहिने घुटने पर छिपकली के गिरने से यात्रा का मौका मिलता है।

17. दाहिने पैर पर छिपकली गिरना यात्रा लाभ देता है।
इन इशारों में छिपी है हानि या परेशानी :

1. बालों पर छिपकली का गिरना मौत आने का संकेत माना जाता है।

2. बायीं आंख पर गिरने से शीघ्र बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है।
3. पीठ के मध्य छिपकली के गिरने से घर में विरोध होता है।

4. पीठ के बायीं अौर गिरना बीमारियों के आगमन का संकेत माना जाता है।

5. छिपकली बायीं ओर कंधे पर गिरने से नए दुश्मन बनते हैं।
6. हाथ के बायीं अोर छिपकली के गिरने से धन छिन जाने की चिंता बढ़ जाती है।

7. छिपकली का सीने के बायें भाग पर गिरना घर में ज्यादा कलह होने का संकेत है।
8. छिपकली के बायीं जांघ पर गिरने से शारीरिक कष्ट होता है।

9. बायें घुटने पर छिपकली के गिरने पर तो बुद्धि हानि होती है।

10. बाये पैर पर छिपकली गिरने से घर में कलह, दुख अौर बीमारी का आगमन होता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो