आर्मी हॉस्पिटल द्वारा जारी लेटेस्ट बुलेटिन में लांस नायक हनुमनथप्पा की मृत्यु की जानकारी दी गई है, पूरे देश में दौड़ी शोक की लहर
नई दिल्ली। शोकाकुल राष्ट्र ने अपने महान सपूत लांस नायक हनुमनथप्पा कोपड को गुरुवार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मद्रास रेजिमेंट के लांस नायक कोपड तीन फरवरी को सियाचिन में हिमस्खलन में अपने नौ अन्य साथियों के साथ दब गए थे। उन्हें छह दिन बाद 35 फुट बर्फ से जीवित निकाला गया था और दिल्ली स्थित सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां गुरुवार पूर्वाह्न उनका निधन हो गया।
तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव ले जाने से पूर्व बरार स्क्वायर ले जाया गया, जहां रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, तीनों सेनाओं के प्रमुखों, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। देश के कई अन्य हिस्सों में भी लांस नायक कोपड को श्रद्धांजलि दी गई।
उनके पार्थिव शरीर को कर्नाटक के हुबली ले जाया जाएगा, जहां शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मस्खलन में शहीद हुए बाकी जवानों के पार्थिव शरीरों को भी सियाचिन से लाने के प्रयास जारी हैं। वहां विमान संचालन के लिए मौसम अभी अनुकूल नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लांस नायक हनुमनथप्पा थप्पा को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह अमर हैं। मोदी ने एक ट्वीट में कहा, वह हमें दुखी व तन्हा कर चले गए। लांस नायक हनुमनथप्पा की आत्मा को शांति मिले। जवान आप अमर हैं। गर्व है कि आप जैसे शहीदों ने भारत की सेवा की।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के इस बहादुर बेटे ने अपने जीवन में पूरे देश को एक कर दिया है। उनके पूरे देश ने एक स्वर में प्रार्थना की है और प्रत्येक नागरिक
उनके निधन से दुखी है। वह अपने जीवन के अंतिम क्षण जिजीविषा, साहस और ²ढ निश्चय के साथ लड़ते रहे जो हमारी सशस्त्र सेनाओं की खासियत है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने लांस नायक के परिजनों के प्रति संवेदना भी जताई। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि उनके जीवन ने पूरी दुनिया को साहस और ²ढता का अर्थ बता दिया है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लांस नायक हनुमनथप्पा कोपड के निधन पर गहरा शोक जताया। बनर्जी ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट््वीटर पर कहा, लांस नायक हनुमनथप्पा के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। उन्होंने दुश्मनों से
भारतीय सीमा की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया। बहादुर सैनिक ने वतन के लिए अपना बलिदान दिया। वीर सैनिक और सियाचिन हादसे में शहीद हुए उनके सहयोगियों को नमन।
देश भर में दौड़ गई शोक की लहर
कर्नाटक के एक छोटे से गांव में रहने वाले हनुमनथप्पा की मौत की खबर सुनते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन पर देश के गणमान्य नागरिकों ने दुख जताया। पीएम मोदी ने भी लांस नायक हनुमनथप्पा की शहादत को सलाम करते हुए ट्वीटर पर लिखा