bell-icon-header
विविध भारत

केरल में संघ की शाखाओं पर बैन लगाने की तैयारी कर रही सरकार!

कानून मंत्रालय ने राज्य सरकार को मशविरा दिया है कि मंदिरों में लगने
वाली शाखाओं पर केरल पुलिस एक्ट की धारा-37 के तहत प्रतिबंध लगाया जा सकता
है।

Sep 08, 2016 / 03:52 pm

पवन राणा

केरल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की गतिविधियों पर केरल सरकार अंकुश लगाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए बाकायदा कानून मंत्रालय से सरकार ने राय मांगी थी। मंदिरों में लगने वाली शाखाओं पर प्रतिबंध के लिए मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

आपको बता दें कि कानून मंत्रालय ने राज्य सरकार को मशविरा दिया है कि मंदिरों में लगने वाली शाखाओं पर केरल पुलिस एक्ट की धारा-37 के तहत प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

अब इस संबंध में मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन के फैसले का इंतजार है। कानून मंत्रालय ने अपने सिफारिश मुख्य सचिव को सौंप दी हैं। कानून मंत्रालय के सचिव बीजी हरिंद्रनाथ का कहना है, ‘केरल पुलिस एक्ट की धारा 73 के तहत मंदिर परिसर में शारीरिक गतिविधियां, प्रशिक्षण, एक्सरसाइज या आत्मरक्षा की ट्रेनिंग की अनुमति नहीं है।

केरल में पिछले कुछ दिनों में संघ कार्यकर्ताओं को सीपीआई-एम और बीजेपी या दक्षिणपंथी दलों के बीच राजनीतिक हिंसा का शिकार होना पड़ा है। जन्मष्टामी महोत्सव को लेकर भी संघ और सीपीआई-एम कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पे हुईं। दो दिन पहले राज्य के कन्नूर जिले के कूथुपरम्बा में संघ के दो स्थानीय पदाधिकारियों के आवास पर देसी बम से हमला भी किया गया, हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। दक्षिण भारत के राज्य केरल में दक्षिणपंथियों और वाम विरोधियों के बीच राजनीतिक लड़ाई काफी लंबे समय से चली आ रही है।

Hindi News / Miscellenous India / केरल में संघ की शाखाओं पर बैन लगाने की तैयारी कर रही सरकार!

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.