bell-icon-header
विविध भारत

Corona Vaccination: राज्यवार तय हुआ पूरा शेड्यूल, जानिए आपके शहर में किस-किस दिन लगेगा टीका, कब रहेगी छुट्टी

देशभर में जारी है Corona Vaccination
27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में हफ्ते के चार दिन लगेगा टीका
आंध्र प्रदेश में सबसे ज्यादा 6 दिन लगाई जाएगी वैक्सीन

Jan 18, 2021 / 10:26 am

धीरज शर्मा

जानिए आपके राज्य में किन दिनों में लगेगा टीका

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) महामारी को मात देने की शुरुआत हो गई है। देशव्यापी टीकाकरण ( Corona Vaccination )के जरिए कोविड-19 के खिलाफ जंग को अंतिम अंजाम पहुंचाने का काम किया जा रहा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने की ओर से राज्यवार टीकाकरण का शेड्यूल भी सामने आया है।
इसके मुताबिक सप्ताह में किन-किन दिन किन राज्यों टीका लगाया जाएगा और किन राज्यों में नहीं लगाया जाएगा, इसको लेकर पूरी जानकारी दी गई है।

कोरोना वैक्सीन लगाने के बाद वॉर्ड बॉय की मौत, तीन लोग गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती, जानिए अब तक कितने लोगों में दिका टीके का साइड इफेक्ट
सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कब-कब हेल्‍थ वर्कर्स को टीका लगेगा, इसकी जानकारी भी दी गई है। आईए जानते हैं आपके राज्य में कौन से दिन लगाए जाएंगे टीके और किन रहेगी छुट्टी।
बड़े राज्यों में 4 दिन
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक देश के बड़े राज्यों में हफ्ते में चार दिन वैक्सीनेशन को दिए गए हैं। हालांकि अलग-अलग राज्य में अलग-अलग वार निर्धारित किए गए हैं।
छोटे राज्यों में दो दिन
इसी तरह छोटे राज्‍यों को सप्‍ताह में दो दिन टीकाकरण अभियान चलाने का निर्देश है। हालांकि कुछ राज्‍यों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से टीकाकरण के दिन तय किए हैं।
सबसे ज्यादा दिन आंध्र प्रदेश में
वैसे तो बड़े राज्यों के लिए सप्ताह में चार दिन तय किए गए हैं, लेकिन आंध्र प्रदेश में इनकी संख्या 6 रखी गई है। देशभर में सबसे ज्यादा दिन टीका इसी राज्य में लगाया जा रहा है। हालांकि इसको लेकर कोई ठोस कारण सामने नहीं आया है। रविवार छोड़कर सप्ताह के 6 दिन यहां टीका लगाया जाएगा।
मिजोरम में 5 दिन
आंध्र प्रदेश के बाद जिस राज्य में सबसे ज्यादा दिन कोरोना का टीका लगाया है वो है उत्तर भारत का मिजोरम। यहां सप्ताह में पांच दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। यहां सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को टीका लगाया जाएगा, जबकि बुधवार और रविवार को छुट्टी रहेगी।
देश के 27 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में सप्ताह के चार दिन कोरोना का टीका लगाया जाएगा। जबकि तीन दिन छुट्टी रहेगी। ये दिन अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रखे गए हैं, कुछ राज्यों ने अपने सहूलियत के मुताबिक दिनों का चयन किया है।

इन राज्यों में तय हुआ टीकाकरण का दिन

राज्यदिनवार
अरुणाचल प्रदेश4( सोम, गुरु, शुक्र, शिन)
असम4( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र)
बिहार4( सोम, मंगल, गुरु, शनि)
चंडीगढ़4( मंगल, गुरु, शुक्र, शनि)
छत्तीसगढ़4( सोम, बुध, गुरु, शनि)
दादरा नगर हवेली4( सोम, मंगल, शुक्र, शनि)
दिल्ली4( सोम, मंगल, गुरु, शनि)
दमन- दीव4( सोम, मंगल, शुक्र, शनि)
गुजरात4( मंगल, गुरु, शुक्र, शनि)
हरियाणा4( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र)
जम्मू-कश्मीर4( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र)
झारखंड4( सोम, मंगल, बुध, शुक्र)
कर्नाटक4( सोम, बुध, शुक्र, शनि)
केरल4( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र)
लद्दाख4( सोम, बुध, शुक्र, शनि)
मध्य प्रदेश4( सोम, बुध, गुरु, शनि)
महाराष्ट्र4( मंगल, बुध, शुक्र, शनि)
मणिपुर4( सोम, बुध, शुक्र, शनि )
पुद्दुचेरी4( सोम, मंगल, शुक्र, शनि)
पंजाब4( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र)
राजस्थान4( सोम, मंगल, शुक्र, शनि)
सिक्किम

4

( मंगल, बुध, गुरु, शुक्र)

तमिलनाडु4( सोम, गुरु, शुक्र, शनि)तेलंगाना4( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र)त्रिपुरा

4

( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र)

उत्तराखंड

4

( सोम, मंगल, गुरु, शुक्र)

पश्चिम बंगाल

4

( सोम, मंगल, शुक्र, शनि)
कोरोना वैक्सीनेशन के बीच इस अस्पताल के डॉक्टरों जताया कोवैक्सीन के इस्तेमाल पर ऐतराज, जानिए क्या बताई वजह

इन राज्यों तीन और दो दिन
तीन दिन वाले राज्यों में ओडिशा (सोम, गुरु, शनि), नागालैंड (सोम. मंगल, बुध) और अंडमान निकोबार (सोम, मंगल, गुरु) शामिल हैं। जबकि उत्तर प्रदेश ( गुरु, शुक्र), गोवा ( सोम, मंगल) और हिमाचल प्रदेश ( शुक्र, शनि ) में दो-दो दिन टीका लगाया जाएगा।

Hindi News / Miscellenous India / Corona Vaccination: राज्यवार तय हुआ पूरा शेड्यूल, जानिए आपके शहर में किस-किस दिन लगेगा टीका, कब रहेगी छुट्टी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.