21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर छापा, मिले अवैध हथियार

बिहार पुलिस ने बुधवार को जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर छापा मारा। घर से अवैध हथियार मिले

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhup Singh

Jun 24, 2015

anant singh

anant singh

पटना। बिहार पुलिस ने
बुधवार को जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर छापा मारा। पुलिस को अनंत सिंह
के घर से अवैध हथियार मिले हैं। पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने
अनंत सिंह से पूछताछ भी की है। कहा जा रहा है कि अनंत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर
किया जा सकता है। अनंत सिंह पर एक युवक की अपहरण के बाद हत्या करवाने का आरोप है।


पुलिस की छापेमारी के पहले नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने पटना के
एसएसपी जितेन्द्र राणा का ट्रांसफर कर दिया। राणा ने अनंत सिंह पर अपहरण और हत्या
का आरोप लगाया था। राणा ने मीडिया के सामने पांच लोगों को पेश कर दावा किया था कि
इन लोगों ने अनंत सिंह के कहने पर एक युवक का अपहरण किया और बाद में उसकी हत्या कर
दी। इन आरोपों के बाद बिहार सरकार ने राणा को पूर्वी चंपारण में तबादला कर दिया।


घटना पिछले हफ्ते की है जब अपहरण करने वालों ने चार युवकों को बंधक बना
लिया था। बाद में इनमें से एक की मौत हो गई थी। अनंत सिंह का दावा है कि उन्होंने
ही लड़कों को बचाया था और उन्हें पुलिस को सौंपा था लेकिन पुलिस कार्रवाई में असफल
रही। मारे गए युवक के परिजनों ने अनंत सिंह के दावे का समर्थन किया है।

ये भी पढ़ें

image

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग