मेरठ

UP Nagar Nikay Chunav 2023: मेरठ मंडल के सभी छह जिलों में 11 मई को डाले जाएंगे वोट

UP Nagar Nikay Chunav 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मेरठ मंडल में दूसरे चरण में मतदान होगा। मेरठ मंडल के सभी जिलों में 11 मई को वोट डाले जाएंगे।

मेरठApr 09, 2023 / 07:51 pm

Kamta Tripathi

मेरठ मंडल के सभी छह जिलों में 11 मई को डाले जाएंगे वोट

UP Nagar Nikay Chunav 2023: नगर निकाय चुनाव की तिथियों का ऐलान होते ही पूरे प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
यूपी में निकाय चुनाव में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 9 मई को वोट डाले जाएंगे। जबकि दूसरे चरण में 11 मई को मतदान होगा। मेरठ मंडल में दूसरे चरण 11 मई को मतदान होगा। मेरठ मंडल के सभी छह जिलों मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, नोएडा, बागपत और बुलंदशहर में 11 मई को निकाय चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे।
यह भी पढ़ें

UPPSC PCS Result: चाय बेचने वाले की बेटी बनी PCS अधिकारी तो गर्व से फूला पिता का सीना


आज रविवार को नगर निकाय चुनाव के लिए सरकार ने आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी कर दिया है। महापौर अध्यक्ष की सीटो में कोई बदलाव नहीं किया गया है। लखनऊ में चार मई को मतदान होग। नतीजे 13 मई को आएंगे।

आरक्षण सूची जारी होने के कुछ देर बाद उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव 2023 की तारीखों की घोषण यूपी चुनाव आयोग की ओर से कर दी गई है।

Hindi News / Meerut / UP Nagar Nikay Chunav 2023: मेरठ मंडल के सभी छह जिलों में 11 मई को डाले जाएंगे वोट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.