bell-icon-header
मेरठ

UP Weather Update: यूपी में भीषण बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, यूपी से खिसकी मानसून ट्रफ, अब भीषण गर्मी और उमस झेलने को रहे तैयार

UP Weather Update: मानसून ट्रफ दक्षिण की ओर खिसकने से यूपी में अब बारिश का दौर रूक गया है। मौसम में बदलाव से अब यूपी में उमस और धूप के साथ तापमान भी तेजी से बढ़ेगा।

मेरठJul 19, 2023 / 08:15 pm

Kamta Tripathi

UP Weather Update: भीषण बारिश को लेकर यूपी में बड़ा अपडेट, यूपी से खिसकी मानसून ट्रफ, अब भीषण गर्मी और उमस झेलने को रहे तैयार

UP Weather Update: मानसून ट्रफ के दक्षिण की ओर जाने से यूपी मौसम अचानक से बदल गया है। इसके चलते अब यूपी में भीषण गर्मी और उमस का दौर शुरु होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मौसम वैज्ञानी डॉ. एन सुभाष ने बताया कि यूपी से मानसून अब बाहर निकल गया है। इसके चलते बारिश में अब धीरे—धीरे कमी आएगी। वहीं आने वाले दिनों में अब धूप और उमस परेशान करेगी। आज बुधवार को यूपी में मौसम बदल गया। जहां मीडिया में बारिश का अलर्ट जारी किया जा रहा था वहीं अब बारिश की जगह तेज धूप और उमस ने ले ली है। आज बुधवार को पश्चिम यूपी से लेकर पूर्वी यूपी तक बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। जबकि मौसम विभाग की तरफ से एक दिन पहले ही अलर्ट जारी किया गया था। इसके चलते अब यूपी में मौसम करवट बदल रहा है।
बारिश की जगह सावन में लोगों को तेज धूप का सामना करना पड़ेगा। कुछ स्थानों पर आज बुधवार को बादल जरुर रहे लेकिन यह बादल ऐसे नहीं हैं जो बारिश कर ठंडक पहुंचा सके। मेरठ सहित पूरे पश्चिम यूपी में आज दिन तेज धूप निकली। जिससे तापमान में वृद्धि हुई है। पूर्वी यूपी में भी तेज धूप और उमस के कारण लोगों का बुरा हाल हो गया। यूपी के अधिकांश जिलों में कड़क धूप और तापमान में क्रमिक वृद्धि का सामना करना पड़ा।

मौसम वैज्ञानी ने बताया कि दक्षिणी हिस्से की ओर बढ़ गई मानसून ट्रफ के कारण प्रदेश में बारिश का दौर अब रूक गया है। उड़ीसा तट पर बने कम दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मानसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर खिसका है। मानसून के रास्ता बदल से मौसम ये बदलाव हुआ है।

माना जा रहा है कि ये यह बदलाव कुछ दिन रहेगा। 23 जुलाई से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मानसून फिर से सक्रिय होने के आसार हैं। 24 से पश्चिम यूपी के जिलों बारिश होने के की संभावना हैं। उसकी के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश शुरू होगी। गंगा के मैदान में इस समय मानसून ट्रफ को रहना चाहिए था। पश्चिमी विक्षोभ भी नहीं आ पा रहा है। इस कारण उत्तर प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है। हालांकि एक दम बरसात नहीं होगा ऐसा नहीं कह सकते। पांच से दस मिनट की छिटपुट बरसात कहीं हो सकती है। बादलों की आवाजाही बराबर बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें

Weather Report: मौसम ने तोड़े सारे रिकार्ड, औसत तापमान 17.01 डिग्री पर पहुंचा, वैज्ञानी बोले ये मौत की सजा

क्या है मानसून की ट्रफ लाइन
पाकिस्तान व राजस्थान के बीच के क्षेत्र में जब लो प्रेशर सिस्टम बनता है। तब उससे निकलने वाली रेखा को ट्रफ लाइन कहते है। यह लाइन अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी के साथ दोनों ओर से हवा खींचती है। इस वजह से मानसून सक्रिय होता है।

Hindi News / Meerut / UP Weather Update: यूपी में भीषण बारिश को लेकर बड़ा अपडेट, यूपी से खिसकी मानसून ट्रफ, अब भीषण गर्मी और उमस झेलने को रहे तैयार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.