मेरठ

मेरठ पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, मदरसों और स्कूलों में भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात

प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी आज मेरठ पहुंचीं। जहां उन्होंने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मेरठ के सर्किट हाउस में मीटिंग ली। इस दौरान माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और योगी सरकार द्वारा लागू की गई छात्र कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर ढंग से लागू करने की बात कहीं। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए।

मेरठSep 02, 2022 / 08:18 pm

Kamta Tripathi

मेरठ पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, मदरसों और स्कूलों में भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात,मेरठ पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, मदरसों और स्कूलों में भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात

आज मेरठ पहुंचीं प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि शिक्षा को भ्रष्टाचार से मुक्त करना सरकार का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जहां भी छात्रवृत्ति घोटाले हुए हैं। उन सब की जांच की जा रही है। जो भी इसमें लिप्त पाया जाएगा। उनको कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि मदरसों और स्कूलों को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा। शिक्षा परिसरों में अब सिर्फ और सिर्फ पढ़ाई होगी। भ्रष्टाचार नहीं होगा। भाजपा सरकार इसको बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी आज सर्किट हाउस पहुंचीं थीं। जहां पर उन्होंने शिक्षा और राजनीति के मुददों पर खुलकर बात की।
शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि पिछली सरकार में बडे़ पैमाने पर भ्रष्टाचार हुए हैं। शिक्षा विभाग भी इससे अछूता नहीं था। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी आदत मदरसों और स्कूलों की पड़ी थी। जिन्हें अपने में सुधार लाना है और पढ़ाइे मामले में खुद को साबित करना है। उन्होंने कहा कि जहां छात्रवृत्ति को लेकर घोटाले हो रहे हैं उनमें चाहे मदरसे हो या स्कूल सभी जगह से इन घोटालों को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा के विकास के लिए कई विकाय योजनाएं चलाई जा रही हैं। निजी स्कूल की तरह सरकारी स्कूलों में योगी सरकार में अब पूरी सुविधाएं दी जा रही हैं। स्कूलों में अभी तक किताबें नहीं उपलब्ध हो पाई है। इस पर उनका कहना था कि इस मामले में जांच कराई जाएगी और सभी स्कूलों में एक-एक बच्चे तक किताबें भिजवाई जाएंगी।
यह भी पढ़ें

Azadi Ka Amrit Mahotsav : अमृत सरोवर सम्मान से सम्मानित हुए ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव


राजनीति की बात करते हुए माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि भाजपा ने ऐसे व्यक्ति को प्रदेश की कमान सौंपी है संगठन के व्यक्ति हैं इसी के साथ वे जमीनी स्तर के नेता भी हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा किसी जाति विशेष या संप्रदाय की पार्टी नहीं है। यह सभी की पार्टी है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभाग ककी समीक्षा की।

Hindi News / Meerut / मेरठ पहुंचीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, मदरसों और स्कूलों में भ्रष्टाचार को लेकर कही ये बात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.