मेरठ

मेरठ मेयर सीट के लिए सीमा प्रधान को मिला सपा का टिकट! पति अतुल प्रधान बोले- मजबूती से लड़ेंगे

UP Nikay Chunav: अतुल प्रधान ने हालांकि ये स्पष्ट नहीं किया है कि पार्टी ने उनकी पत्नी को अभी उम्मीदवार घोषित किया है या नहीं।

मेरठApr 12, 2023 / 06:48 pm

Rizwan Pundeer

अतुल प्रधान ने लंबे समय तक मेरठ में छात्र राजनीति भी की है।

मेरठ मेयर सीट पर सपा और आरएलडी गठबंधन से सीमा प्रधान उम्मीदवार होंगी। सीमा प्रधान के पति और सरधना से समाजवादी पार्टी के विधायक अतुल प्रधान ने ट्विटर पर इस बाबत पोस्ट की है।
MLA अतुल ने किया है ट्वीट
सपा विधायक अतुल ने बुधवार शाम को अपने ट्विटर हैंडल से एक टीवी चैनल पर चली खबर को शेयर किया है। इसमें कहा गया है कि मेरठ नगर निगम पर सपा अपना प्रत्याशी उतारेगी। सपा की ओर से अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान को टिकट दिया जाएगा।
अतुल ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा है, “आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवजी और मेरठ की महान जनता के आशीर्वाद से श्रीमती सीमा प्रधान मजबूती से नगर निकाय में जनता का प्रतिनिधित्व करेंगी।”
सपा ने नहीं की है घोषणा
समाजवादी पार्टी की ओर से अभी तक मेरठ सीट के लिए किसी को उम्मीदवार घोषित नहीं किया गया है। अतुल के ट्वीट के बाद लग रहा है कि सपा से सीमा का टिकट फाइनल हो गया है। हालांकि पार्टी का आधिकारिक बयान इस पर अभी नहीं आया है।

यह भी पढ़ें

सहारनपुर: आरक्षण की वजह से इमरान की पत्नी का टिकट कटा तो भाई की बीवी कैसे बन गईं BSP उम्मीदवार, सामने आई वजह



अतुल प्रधान लगातार मेयर चुनाव लड़ने के इच्छुक हैं। मेरठ सीट OBC के लिए आरक्षित होने के बाद भी उन्होंने अपनी पत्नी की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर सभी को बधाई दी थी। जिससे साफ हो गया था कि वो पत्नी को मेयर चुनाव लड़ाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें

निकाय चुनाव: लखनऊ से अपर्णा यादव की दावेदारी, मेयर चुनाव लड़ेंगी मुलायम की बहू?


अतुल फिलहाल सपा से विधायक हैं। उनकी पत्नी सीमा भी राजनीति में एक्टिव हैं। वह अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार में जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं।

Hindi News / Meerut / मेरठ मेयर सीट के लिए सीमा प्रधान को मिला सपा का टिकट! पति अतुल प्रधान बोले- मजबूती से लड़ेंगे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.