scriptUP Crime बच्चों को बंधक बनाकर व्यापारी के घर से दस लाख लूट ले गए | UP Crime Rs 10 lakh looted from businessman house in Meerut | Patrika News
मेरठ

UP Crime बच्चों को बंधक बनाकर व्यापारी के घर से दस लाख लूट ले गए

UP Crime व्यापारी का पूरा परिवार नोचंदी मेले में था। घर पर दो भाई ही मौजूद थे।

मेरठJul 18, 2024 / 09:54 am

Shivmani Tyagi

UP Crime
( UP Crime ) नोचंदी थाना क्षेत्र के जयदेवीनगर में बुधवार रात बदमाश एक व्यापारी के घर में घुस गए। घर के अंदर मौजूद दो किशोरों को बंधक बना लिया और घर में रखा करीब दस लाख रुपये कीमत के गहने और कैश लूट लिया। बदमाश करीब दो घंटे तक घर के अंदर रहे। इनके चले जाने के बाद दोनों भाइयों ने पुलिस को सूचना दी तो घटना का पता चल सका।

सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची पुलिस ( UP Crime )

घटना जयदेवीनगर की गली नंबर एक की है। यहां सोनू राजपूत का घर है। सोनू राजपूत मेरठ में वीर सिंह चस्के वाले के नाम से मशहूर हैं। इनकी नोचंदी मेले में दुकान है। परिवार के सदस्य बुधवार रात को नौचंदी मेले की दुकान पर थे। घर पर सोनू राजपूत के दो बेटे 17 वर्षीय श्याम और 15 वर्षीय कृष्णा ही मौजूद थे। बताया जाता है कि रात करीब 12 बजे आसपास दो बदमाश इनके घर में घुस गए और दोनों बच्चों के हथियारों के बल पर बंधक बनाकर घर में लूटपाट की। करीब दो घंटे तक लूटपाट करने के बाद ये फरार हो गए।

फिल्मी अंदाज में ली घर के अंदर एंट्री ( Meerut Police )

व्यापारी के लड़कों ने बताया कि बदमाशों ने घंटी बजाई। गेट खोलने पर बताया कि उन्हे सोनू राजपूत ने भेजा है और घर में रखा एक बैग मंगाया है। श्याम ने जैसे ही गेट खोला तो बदमाशों ने श्याम और कृष्णा दोनों भाइयों को गन पॉइंट पर ले लिया और डर दिखाते हुए बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने पूरा घर खंगाला। घर की मुख्य अलमारी में जेवरात और कैश रखा हुआ था। बदमाशों ने सारा माल समेट लिया और लूटकर फरार हो गए। इनके चले जाने के बाद दोनों भाइयों ने दुकान पर मौजूद पिता को घटना की सूचना दी। इसके काफी देर बाद पुलिस घर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर विपिन ताड़ा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News/ Meerut / UP Crime बच्चों को बंधक बनाकर व्यापारी के घर से दस लाख लूट ले गए

ट्रेंडिंग वीडियो