मेरठ

फांसी लगाने जा रहा था युवक, मौके पर देवदूत बन पहुंची पुलिस, फिर…

मेरठ में पुलिस के तत्काल एक्शन के कारण एक जान बच गई। एक लड़के के फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचती है और उसे बचाती है। जानिए क्या था पूरा माजरा।

मेरठOct 12, 2024 / 11:16 am

Prateek Pandey

फांसी लगाने जा रहा था युवक, मौके पर देवदूत बन पहुंची पुलिस

यूपी पुलिस जैसे ही मौके पर कमरे में पहुंचती है तो आदित्य फंदे से झूलता दिखाई देता। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसके पैर पकड़कर उसे कंधे पर उठा लिया।

युवक को आत्महत्या करने से बचाया

मेरठ में पुलिस की तेजी के चलते एक युवक को आत्महत्या करने से बचा लिया गया। युवक ने अपनी जान देने की तैयारी कर ली थी। युवक ने गले में फांसी का फंदा बांध लिया था और छत पर लगे हुक लटक चुका था तभी पुलिस देवदूत बनकर वहां आई और युवक को फांसी पर लटकने से बचा लिया। अगर पुलिस थोड़ा भी देर से आती तो युवक की जान चली गई होती।
यह भी पढ़ें

दशहरा के बाद शुरू हो जाएगी ठंड! अब कब होगी बारिश? IMD लेटेस्ट अपडेट

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला मेरठ के परतापुर थाना इलाके के उपलेहडा गांव का है। यहां का युवक आदित्य शादीशुदा है। उसका अपने माता-पिता से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने अपनी जिदंगी खत्म करने की ठानी। तब परिजनों ने तत्काल 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। फोन पर सूचना मिलते ही पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाई और बिना किसी देरी के उसके घर की ओर दौड़ी। युवक फांसी के फंदे पर झूला ही थी कि लेकिन, तभी पुलिस मौके पर आ गई।

देवदूत बनकर बचाई जान

पुलिस कमरे में पहुंची तो आदित्य फंदे से लजक रहा था। इसके बाद पुलिस ने उसके पैर पकड़े और उसे कंधे पर उठा लिया। दूसरी ओर आदित्य पुलिस से उलझने की भी कोशिश कर रहा था जिससे किसी तरह से उसे गले में पड़ा फंदा टाइट हो जाए। घरवालों ने भी उसे बचाने का कोशिश की और सभी ने मिलकर उसे उठा लिया। तब जाकर पुलिसवालों ने उसके गले में बंधा फंदा काटना शुरू किया। अब इस पूरी घटना की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
यह भी पढ़ें

हज यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट, यूपी से 15,457 लोग होंगे शामिल

मेरठ पुलिस अब बदल चुकी है। इस मामले में दोनों पुलिसवालों ने वाकई बड़ी तत्परता दिखाई है जिसकी बदौलत हम एक जिंदगी बचाने में कामयाब हो गए। आदित्य को थाने पर बैठाकर उसकी काउंसलिंग की गई है और फिर परिवार वालों को बुलाकर उन्हें भी समझाया गया है। -एसपी सिटी मेरठ आयुष विक्रम

संबंधित विषय:

Hindi News / Meerut / फांसी लगाने जा रहा था युवक, मौके पर देवदूत बन पहुंची पुलिस, फिर…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.