27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nikay Chunav 2023: मेरठ से सपा ने सीमा प्रधान को बनाया महापौर प्रत्याशी, सपा-रालोद गठबंधन ने खोले पत्ते

सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी मेरठ महापौर पद की सपा प्रत्याशी घोषित की गई हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 13, 2023

Nikay Chunav 2023: मेरठ से सपा ने सीमा प्रधान को बनाया महापौर प्रत्याशी, सपा-रालोद गठबंधन ने खोले पत्ते

Nikay Chunav 2023: मेरठ से सपा ने सीमा प्रधान को बनाया महापौर प्रत्याशी, सपा-रालोद गठबंधन ने खोले पत्ते

सपा-रालोद गठबंधन ने मेेरठ महापौर चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार की घोषणा की है। समाजवादी पार्टी ने मेरठ से सरधना से विधायक अतुल प्रधान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान को महापौर प्रत्याशी बनाया है।


बता दें कि मेरठ में सपा विधायक अतुल प्रधान और शहर विधायक रफीक अंसारी महापौर पद के लिए अपनी—अपनी पत्नियों के लिए दावेदारी जता रहे थे। इसमें सपा के सरधना विधायक अतुल प्रधान बाजी मार ले गए। सपा ने लखनऊ में देर रात आठ महापौर पद के प्रत्याशियों की सूची जारी की।

जिसमें मेरठ महापौर सीट पर सपा विधायक अतुल प्रधान की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान पर भरोसा जताया है। सीमा प्रधान सपा—रालोद गठबंधन से मेरठ महापौर पद के लिए प्रत्याशी होगी।

इससे पहले बुधवार को पूरे दिन लखनऊ में सपा नेताओं और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बैठक हुई। जिसमें यह मंथन किया गया कि मेरठ से सीमा प्रधान को चुनाव लड़ाया जाएगा। मेरठ महापौर सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित है।


यह भी पढ़ें : Triple Murder in Baghpat: तीनों को मार दिया, जाकर कर दो अंतिम संस्कार...पिता-चाचा और बुआ की हत्या कर आरोपी बोला

अतुल प्रधान अपनी पत्नी सीमा प्रधान को चुनाव लड़ाना चाहते हैं और रफीक अंसारी अपनी पत्नी खुर्शीदा को महापौर चुनाव के लिए टिकट मांग रहे थे। टिकट की बाजी अतुल प्रधान के हाथ लगी है।

टिकट मिलने के बाद सपा के अतुल प्रधान के सामने कड़ी चुनौती होगी। मेरठ नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी आज तक अपने दम पर मेयर का चुनाव नहीं जीत सकी है। इससे पहले बसपा की सुनीता वर्मा महापौर थी। सुनीता वर्मा पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी हैं।