15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राज्यसभा चुनाव के नतीजे से पहले कांग्रेस के लिए काफी बुरी खबर, राहुल के साथ हो गया इतना बड़ा कांड

राज्यसभा चुनाव के नतीजे से पहले राहुल को बड़ा झटका।

2 min read
Google source verification
sad news for rahul Gandhi

मेरठ। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए मेरठ जिले में एक और मुसीबत खड़ी हो गई है। एक हिन्दुवादी संगठन ने दावा किया है कि राहुल गांधी ने कांग्रेस अधिवेशन के दौरान हिन्दू देवी-देवताओं का अपमान किया है, इसलिए वे हिन्दुओं से मांफी मांगे। ऐसा न करने पर तीन दिन बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। हिन्दू महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्र्रवाल ने राहुल गांधी को खुला पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि आप को हमारी हिन्दू संस्कृति के बारे में हिन्दू धार्मिक ग्रंथों के बारे में, हमारी आस्था और हमारे धार्मिक स्थलों के बारे में आपको कोई जानकारी नहीं है। आप कभी जनेऊ धारण कर लेते हैं तो कभी शिवमंदिर में माथा टेकने पहुंच जाते हैं। मंदिर में कैसे बैठा जाए इसका सलीका भी आपको नहीं आता है। तो कैसे हिन्दू हैं आप। ऐसे तो आप हिन्दू संस्कृति का अपमान कर रहे हैं।

हिन्दू महासभा ने लगाए काफी गंभीर आरोप

हिन्दू महासभा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपने राजनीतिक फायदे के लिए हिन्दू धर्म या हिन्दू धर्म से जुड़े धार्मिक लोगों का और देवी देवताओं का अपमान कर रहे हैं। राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि वे हर राजनैतिक मंच से देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथों का अपमान कर रहे हैं। महासभा के पदाधिकारी ने कहा कि कांग्रेस के पतन का कारण ही यह है कि कांग्रेस ने हमेशा हिन्दुओं का अपमान किया है। गांधी परिवार ने हिन्दुओं के देवी-देवताओं और धार्मिक ग्रंथों का घोर अपमान किया, जिस कारण पार्टी की आज दुर्दाशा हो रही है। इसके जिम्मेदार गांधी परिवार के लोग हैं।

अधिवेशन को लेकर दी नसीहत

***** महासभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि कांगे्रस अधिवेशन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपनी पार्टी की हार की समीक्षा, पार्टी की नीतियों और पार्टी के बारे में बात करनी चाहिए थी। लेकिन वे कार्यकर्ताओं से देवी-देवताओं के बारे में अपशब्द बोल उनका अपमान कर रहे थे। धार्मिक गं्रथों के बारे में उल्टा-सीधा बोल रहे थे।

तीन दिन बाद दर्ज होगा मुकदमा

अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि अगर तीन दिन के भीतर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मांगी नहीं मांगी तो उनके खिलाफ आने वाले सोमवार को हिन्दू समाज को अपमानित करने के आरोप में मेरठ न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।