मेरठ

मेरठ में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर जेबकतरों किया हाथ साफ, जिलाध्यक्ष की काटी जेब 

Meerut में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अजीब घटना घटी। धरना प्रदर्शन के दौरान उनकी जेब काट गयी। आइये बताते हैं पूरा मामला 

मेरठSep 25, 2024 / 08:44 pm

Nishant Kumar

Meerut में कलेक्ट्रेट में प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान जेब कतरों ने सपा कार्यकर्ताओं की जेब काट ली। जेबकतरों ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष को भी नहीं छोड़ा। 

सपा जिलाध्यक्ष की कटी जेब 

जेबतरों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान धरना दे रहे समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी को भी नहीं छोड़ा। जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी ने अपनी कटी हुई जेब दिखाई। उन्होंने बताया कि उनके जेब में 20 हजार रुपये और कुछ जरूरी कागजात थे। उन्होंने वीडियो जारी कर जेबकतरों से कागजात लौटाने की अपील की है।

यह भी पढ़ें

बहराइच में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करने वालों के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार को घेरने के लिए जिले के कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन कर रहे थे। सपा जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी के साथ अन्य कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। जिलाध्यक्ष सहित कुल 5 लोगों की जेब कतरों ने जेब काट ली।  

Hindi News / Meerut / मेरठ में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं पर जेबकतरों किया हाथ साफ, जिलाध्यक्ष की काटी जेब 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.