मेरठ

प्रकृति बचाने को स्कूलों और विवि में पर्यावरण जागरूकता अभियान चला रहे पंकज

आज अगर प्रकृति बचानी है तो इसके लिए पर्यावरण को सहेजना होगा। ये बातें स्कूल के बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए पर्यावरणविद् पंकज चौधरी ने कही।

मेरठMay 25, 2023 / 07:02 pm

Kamta Tripathi

लेट्स डू इट इंडिया एनजीओ के माध्यम से पर्यावरण विंद पंकज चौधरी पिछले कई सालों से प्रकृति बचाने को अभियान चला रहे हैं। आज उन्होंने कई स्कूलों में अभियान चलाकर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। एक प्राइवेट विवि में उन्होंने अभियान चलाकर युवाओं को पर्यावरण और प्रकृति बचाने के प्रति उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया।

उन्होंने कहा देश में कई संस्थाएं प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को गतिविधियां करती है। इसी कड़ी के तहत वो अपनी संस्था “लेट्स डू इट इंडिया” के मंच से पर्यावरण को बचाने की मुहिम चला रहे हैं।
पंकज चौधरी ने बताया कि उन्होनंे अभी तक 2480 से अधिक स्कूलों, 40 से अधिक कम्युनिटी और 720 से अधिक कंपनियों में, 642 से शहरों और 300 से अधिक यूनिवर्सिटी के अलावा अन्य जगहों पर अभियान चला चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 2022 और 23 में उनकी टीम को यूएस डिपार्टमेंट ऑफ स्टेट्स द्वारा संचालित प्रोफेशनल फेलोज में बुलाया गया।

पंकज ने बताया कि वो अभी तक 22 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ 62,840 टन का वेस्ट क्लीनिंग कर चुके हैं जिससे कि वह भारत के 29 से ज्यादा राज्यों में कर चुके हैं।


यह भी पढ़ें

Today Weather Update: आज भी आंधी-ओलावृष्टि की चेतावनी, पेड़ गिरने से दो की मौत

यूनाइटेड नेशन एनवायरोमेंट असेंबली के प्रेसिडेंट Siim Kiisler ने पर्यावरणविद पंकज चौधरी की सराहना की।
उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि आने वाले समय में अगर प्रकृति को बचाना है तो उसके लिए पहले पर्यावरण की रक्षा करना जरूरी है।

Hindi News / Meerut / प्रकृति बचाने को स्कूलों और विवि में पर्यावरण जागरूकता अभियान चला रहे पंकज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.