
Meerut Eid News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में ईद की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। सरकार और प्रशासन के सड़क पर नमाज अदा करने की मनाही से नाखुश मुस्लिम समुदाय ने ईद की नमाज के बाद एक पोस्टर लहराया। पोस्टर पर कई ऐसी बातें लिखी थीं जो काबिल-ए-गौर थीं।
मुस्लिम समुदाय के लहराए जाने वाले पोस्टर पर लिखा था कि सड़कों पर सिर्फ मुस्लिम नमाज नहीं पढ़ते हैं बल्कि हिन्दू होली सड़कों पर मनाता है, शिवरात्रि सड़कों पर मनाता है, कांवड़िया सड़क पर निकलता है, रामनवमी यात्रा सड़क पर करता है, दिवाली पर पटाखे सड़क पर फोड़ता है और गणेश चतुर्थी सड़कों पर मनाता है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा के लिहाज से सडकों पर नमाज पढ़ने से रोक लगाई है। सरकार के इस फैसले के बाद राजनीतिक गलियारे में भी हलचल मची थी। विपक्ष ने नेताओं ने सरकार के इस आदेश पर जमकर घेरा था। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी इस आदेश पर आपत्ति जताई है।
मेरठ में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा हुई। शहर में भारी संख्या में नमाजी घर से नमाज पढ़ने के लिए निकले। ईद के पर्व पर बच्चों से लेकर बूढ़ों तक में उत्त्साह देखा गया। शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए सुबह 5 बजे से ही हल्के और भारी वाहनों को डाइवर्ट किया गया।
Updated on:
31 Mar 2025 03:26 pm
Published on:
31 Mar 2025 02:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
