मेरठ

Meerut News: नमाज के दौरान कहासुनी में चली गोलियां, महिला समेत दो की मौत

मेरठ में देर धार्मिक स्थल पर नमाज पढ़ने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी के बाद गोलियां चली। गोलीबारी में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।

मेरठApr 10, 2023 / 08:23 am

Kamta Tripathi

मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव सलेमपुर में आपसी विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इस फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई।
मरने वालों में एक महिला है। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8jxn6g
सलेमपुर गांव मुस्लिम बाहुल्य है। जहां पर देर रात बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी इतनी बढ़ी कि एक पक्ष ने धर्मस्थल में घुसकर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। दूसरे पक्ष के दूध कारोबारी मैराज को गोली लगने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।

दूसरे पक्ष ने भी गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली पहले पक्ष के इकबाल की पत्नी अफरोज को लगी। वह भी लहूलुहान होकर गिर गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। ताबड़तोड़ गोलियां बरसने से लोगों में दहशत फैल गई। लोग दरवाजे बंद कर घरों में बंद हो गए।

नमाज पढ़ने के दौरान इकट्ठा हुए दोनों पक्ष
ग्रामीणों के अनुसार दो दिन पहले गांव के ही एक ही समाज के इकबाल व मेहराज पक्ष के बच्चों में आपस में कहासुनी हो गई थी।


यह भी पढ़ें

UP Nagar Nikay Chunav 2023: मेरठ मंडल के सभी छह जिलों में 11 मई को डाले जाएंगे वोट

इसमें ग्रामीणों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। लेकिन, रविवार को रोजा इफ्तार के बाद जब सब लोग गांव में ही मस्जिद के बाहर नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए तो दोनों पक्ष भी वहां पहुंच गए।

इस दौरान उसी पुराने विवाद को लेकर दोनों पक्षों में फिर कहासुनी होने लगी। बताया कि कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई।

इसमें एक तरफ से मेहराज व दूसरी ओर से अफरोज पत्नी इकबाल गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को परिजन अलग-अलग अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां जांच के बाद चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Hindi News / Meerut / Meerut News: नमाज के दौरान कहासुनी में चली गोलियां, महिला समेत दो की मौत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.