scriptWeather Update Today : मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, आईएमडी का यलो अलर्ट | Heavy rains in Delhi-NCR including Meerut, IMD yellow alert | Patrika News
मेरठ

Weather Update Today : मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, आईएमडी का यलो अलर्ट

IMD Weather forecast: मेरठ सहित दिल्ली-NCR में आज बुधवार की सुबह बारिश के साथ हुई है। मेरठ और आसपास के जिलों में इस समय मूसलाधार बारिश हो रही है। IMD forecast के मुताबिक दो दिन यूपी में भारी बारिश की संभावना है।

मेरठAug 23, 2023 / 09:01 am

Kamta Tripathi

UP weather update,UP weather update

मेरठ में बारिश के बीच छाता लगाकर स्कूल जातीं छात्राएं। ,मेरठ में बारिश के बीच छाता लगाकर स्कूल जातीं छात्राएं।

IMD Weather forecast Rain Alert: मेरठ और दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के साथ सुबह की शुरुआत हुई है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग पूर्वानुमान के मुताबिक दो दिन तक एनसीआर में भारी बारिश की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान जहां 35 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी काफी गिरावट आई है। मेरठ और आसपास के जिलों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के नीचे पहुंच गया है। बारिश से तापमान गिरा है। कुछ दिनों से गर्मी और उमस की मार झेल रहे एनसीआर के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

इससे पहले मंगलवार को मेरठ और कई जगह बूंदाबांदी हुई थी। लेकिन उमस इसके बाद भी कम नहीं हुई थी। बादलों की आवाजाही के बीच तापमान में कुछ कमी जरूर आई थी। लेकिन न्यूनतम तापमान चार साल में सबसे अधिक देखने को मिला। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को आज भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। सुबह से हो रही बारिश को देखते हुए दिन भर ऐसे ही मौसम रहने की संभावना बनी हुई है।

मंगलवार को न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। हालांकि मंगलवार को पूरे दिन धूप के दर्शन नहीं हुए। लेकिन इसके बाद भी उमस की चुभन लगातार लोगों केा परेशान करती रही। दोपहर के बाद आसमान में काले बादल छा गए। शाम के समय से हवा की रफ्तार तेज हुई तो उमस से लोगों को राहत मिली। रात में कई जगहों पर भीषण बारिश हुई है। मेरठ में बारिश के चलते कई इलाके पूरी तरह से जलमग्न हो गए। हापुड, मुरादाबाद, गढ, संभल इत्यादी जगहों पर हल्की बारिश देखने को मिली है। रात में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नोएडा में भी झमाझम बारिश हो रही है। रात से नोएडा में भी बादल छाए हुए हैं। एक दिन पहले नोएडा में चार साल में सर्वाधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। 2019 के बाद अगस्त माह का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है। तब 30 अगस्त को यह 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इसी के साथ बारिश भी होगी।

अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। मौसम विभाग की मानें तो कल गुरुवार तक बारिश होगी। इसके बाद अगले पांच दिन तक बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें

Muslim Fatwa: इस क्रांतिकारी ने जारी किया था भारत में पहला मुस्लिम फतवा, जिसने हिला दी थी अंग्रेजी शासन की बुनियाद

साफ हो रही हवा
मौसम के चलते हवा लगातार साफ बनी हुई है। केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार एनसीआर के अधिकांश जिलों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 100 के आसपास रहा। इस स्तर की हवा को ‘मध्यम’ श्रेणी में होती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता ऐसी रहने की संभावना है।

Hindi News / Meerut / Weather Update Today : मेरठ सहित दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश, आईएमडी का यलो अलर्ट

ट्रेंडिंग वीडियो