मेरठ

Gold Silver Rate: सोना 82 हजार तो चांदी 1 लाख पार, दिवाली से पहले करें खरीदारी नहीं तो पछताएंगे 

Gold Silver Price: लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी के रेट में उछाल दिख रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सोना चांदी का दाम दिवाली तक और महंगा जा सकता है।

मेरठOct 20, 2024 / 12:22 pm

Sanjana Singh

gold silver price

Gold Silver Latest Price: त्योहारी सीजन में सोना और चांदी की कीमतों ने बड़ी छलांग लगाई है। भारत में त्योहारों के दौरान, विशेष रूप से नवरात्रि, दशहरा, दिवाली, और धनतेरस जैसे अवसरों पर सोने और चांदी की खरीदारी बढ़ जाती है। इन त्योहारों में सोने और चांदी को शुभ माना जाता है और लोग इनका उपयोग गहने, सिक्के या निवेश के रूप में करते हैं। इन्हीं वजहों से सोना-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिलता है।
इस साल धनतेरस और दिवाली से पहले सोने और चांदी की कीमतों ने नया रिकॉर्ड बनाया है। एशिया की मेरठ प्रमुख सराफा मंडी में धनतेरस से पहले सोने की कीमत 82000 प्रति 10 ग्राम तो चांदी की कीमत एक लाख तक पहुंच गई। 15 से 20 दिनों पहले सोने और चांदी की कीमतों में उछाल आना शुरू हुआ था, जो लगातार बना हुआ है।
यह भी पढ़ें

व्रत तोड़ने के लिए करना होगा 13 घंटे का इंतजार, आपके शहर में कब निकलेगा चांद?

दिवाली तक और बढ़ेंगी कीमतें

आपको बता दें कि लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी के रेट में भारी उछाल देखने को मिला। यही नहीं, सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक साल के अंत तक 85000 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंचने की उम्मीद है। चांदी की बात करें तो यह भी 1,25,000 तक पहुंच सकती है।
यह भी पढ़ें

दिवाली की छुट्टी में फेरबदल, अब 1 नवंबर नहीं बल्कि इस दिन बंद रहेंगे स्कूल, दफ्तर और बैंक

उत्तर प्रदेश के मुख्य शहरों में क्या है सोने की कीमत? (Gold Rate Today)

लखनऊ

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,930 रुपए

24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 79,570 रुपए

अयोध्या

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,930 रुपए
24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 79,570 रुपए

गाजियाबाद

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,930 रुपए

24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 79,570 रुपए

कानपुर

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,930 रुपए

24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 79,570 रुपए

वाराणसी

22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 72,930 रुपए

24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड- 79,570 रुपए

Hindi News / Meerut / Gold Silver Rate: सोना 82 हजार तो चांदी 1 लाख पार, दिवाली से पहले करें खरीदारी नहीं तो पछताएंगे 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.