bell-icon-header
मेरठ

लॉकडाउन में किसान की गोली मारकर हत्या, इस हालत में जंगल में पड़ा मिला शव

Highlights

मेरठ के दौराला क्षेत्र के गांव कनौडा के जंगल में मिला शव
शुक्रवार की रात खेत पर जाने के बाद से हो गया था लापता
किसान की भाभी ने की शिनाख्त, पुलिस ने शुरू की जांच

 

मेरठMay 09, 2020 / 03:25 pm

sanjay sharma

मेरठ। जनपद के दौराला क्षेत्र के गांव कनौडा के जंगल में शनिवार की सुबह किसान का गोली लगा शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की शिनाख्त किसान की भाभी ने की है। किसान शुक्रवार की रात से गायब था। उसको बहुत तलाश किया गया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। किसान के मोबाइल पर भी कई बार फोन किया गया। लेकिन उसका मोबाइल स्विच आफ आने पर थाना दौराला में रात में ही गुमशुदगी की तहरीर दे दी गई थी। सुबह किसान का शव मिलने के बाद क्षेत्र में अफरातफरी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
यह भी पढ़ेंः घर के बाहर खड़े बच्चों के हंसने के विवाद में हुआ पथराव और चली ताबड़तोड़ गोलियां, महिला समेत चार घायल

मामला थाना दौराला क्षेत्र के गांव कनौडा के जंगल का है। जहां शनिवार की सुबह किसान का गोली लगा शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि किसान खेेत गया था और वह तभी से लापता चल रहा था। सुबह उसका शव गांव के बाहर जंगल में पड़ा मिला। मृतक किसान का नाम पवन है और वह भावनपुर के माखनपुर गांव का रहने वाला है। किसान की भाभी ने शव की शिनाख्त करते हुए बताया कि पवन ने मेरठ निवासी लाला के खेत ठेके पर ले रखे थे। उसने इन खेतों में फसल बोई हुई थी। उन्हीं फसलों की देखरेख करने के लिए वह खेत में सुबह और शाम को जाता था।
यह भी पढ़ेंः कोरोना ने अंतिम विदाई का छीन लिया हक, अपने लोगों ने नहीं देखा चेहरा और न ही दे पाए कंधा

पुलिस के अनुसार किसान की गोली मारकर हत्या की गई है। किसान का लहूलुहान शव मिला है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hindi News / Meerut / लॉकडाउन में किसान की गोली मारकर हत्या, इस हालत में जंगल में पड़ा मिला शव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.