कृषि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बताया कि इस समय नम हवाओं का असर बना हुआ है। इन नम हवाओं के कारण चक्रवाती परिसंचरण बन रहा है। इसके चलते ही आज मंगलवार तक भारी वर्षा होने का अनुमान है। डॉ. एन सुभाष ने बताया कि आज और कल बुधवार की सुबह तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश के चलते मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री से नीचे आ चुका है। बारिश से धान और सब्जी की फसलों को अधिक नुकसान हुआ है। इस बारिश के चलते अगेती फसल की बुवाई प्रभावित हुई है। अक्टूबर के शुरूआती दौर में भारी वर्षा के चलते धान और गन्ने की फसल खेत में गिर गई है।
यह भी पढ़ें