scriptरेप के आरोपी की रिहाई पर जश्न, ढोल-ताशों के साथ छलका जाम… फिर शुरू हुई गोलीबारी | Celebration on the release of the rape accused, drinks were served with drums and trumpets… then firing started | Patrika News
मेरठ

रेप के आरोपी की रिहाई पर जश्न, ढोल-ताशों के साथ छलका जाम… फिर शुरू हुई गोलीबारी

Meerut News: यूपी के मेरठ में रेप के आरोपी की रिहाई पर जश्न मनाने के बाद दो पक्षों में खुनी संघर्ष हो गया। इस दौरान गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक शख्स को गोली लग गई।

मेरठJul 01, 2024 / 08:23 am

Aman Pandey

Meerut crime, UP News, meerut latest news
Meerut News: भावनपुर के जेई गांव में रेप के आरोपी की जेल से रिहाई के बाद शनिवार रात मनाए जा रहे जश्न के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। आरोपी पक्ष के जश्न का, पीड़िता के परिजनों ने विरोध किया, जिसके बाद टकराव हुआ। दोनों पक्ष में जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस दौरान आरोपियों ने गोलियां भी चलाईं। सूचना मिलने पर भावनपुर पुलिस मौके पर दौड़ी, जिसके बाद स्थिति काबू की गई। आरोपी फरार हो गए। पुलिस की ओर से 14 लोगों को नामजद करते हुए 40 पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जेल से बाहर आने पर की हवाई फायरिंग

भावनपुर के जेई गांव निवासी वसीयत पर कुछ समय पूर्व गांव की युवती से रेप का आरोप लगाया गया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शनिवार को आरोपी को जमानत के बाद जेल से रिहाई मिल गई। आरोपी के छूटकर आने के बाद गांव में आरोपी पक्ष के लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। ढोल ताशे बुला लिए और दारू पार्टी की गई। आरोपियों ने इस दौरान हवाई फायरिंग भी की।

गांव में दहशत का माहौल

पीड़िता पक्ष के लोगों ने विरोध कर दिया। इसी को लेकर दोनों पक्ष में कहासुनी हो गई। युवती के परिवार के लोग भी जुट गए और आरोपियों से भिड़ंत हो गई। इसके बाद जमकर मारपीट हुई और लाठी डंडे चले। मौके पर भगदड़ मच गई और इसी दौरान गांव के ही लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बवाल के दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। गांव में दहशत का माहौल बन गया। गोली गलने से एक युवक भी घायल हो गया, जिसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर दौड़ी, लेकिन पुलिस के गांव पहुंचते ही आरोपी निकल भागे। पुलिस ने गांव में सर्च अभियान चलाया।

40 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

पुलिस की ओर से 40 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों पक्ष के 14 आरोपियों अफजल, तुफैल, शहजाद, वाजिद, नासिर, भूरे, बबलू, एहतराम, फरियाद, इरशाद, मम्मरेज, वसीयत, अजमल और वसीम को नामजद किया है। बाकी तमाम आरोपियों को अज्ञात में रखा गया है।
यह भी पढ़ें

8 साल के लिव-इन रिलेशन के बाद शादी, 11 महीने में पति ने तेजाब से जलाया – देखिए पत्नी की दर्दनाक हालत

पुलिस नहीं पहुंचती तो हो जाती वारदात

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आरोपियों को घेरने का प्रयास किया, लेकिन सभी गांव की गलियों में फरार हो गए। पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो बड़ी वारदात हो सकती थी। वहीं, घटना के बाद पुलिस मुख्य आरोपी वसीयत और उसके साथियों की तलाश में भी लगी है।

Hindi News/ Meerut / रेप के आरोपी की रिहाई पर जश्न, ढोल-ताशों के साथ छलका जाम… फिर शुरू हुई गोलीबारी

ट्रेंडिंग वीडियो