मेरठ

अखिलेश यादव के करीबी अतुल प्रधान के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिये क्या है पूरा मामला

Highlights
– सपा नेता अतुल प्रधान समें दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
– सपा नेता के साथ उनके पर भी दर्ज हुआ केस
– मेरठ के फलावदा में एकत्र की थी भीड़

मेरठApr 15, 2020 / 10:01 am

lokesh verma

मेरठ. पुलिस प्रशासन की लगातार सख्ती के बाद भी जहां आम लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं राजनेता भी इससे पीछे नहीं हैं। ताजा मामला मेरठ देहात क्षेत्र के फलावदा का है। जहां लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में समाजवादी पार्टी मुखिया अखिलेश यादव के करीबी नेता अतुल प्रधान के खिलाफ लाॅकडाउन के साथ धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में अतुल प्रधान के अलावा उनके पीए को भी आरोपी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें- Lockdown बढ़ने का ऐलान होने के बाद रात में यात्रियों से भरी डीटीसी की दो बसों ने यूपी में की एंट्री की कोशिश

दरअसल, समाजवादी पार्टी नेता अतुल प्रधान और उनका पीए नितिन कटारिया सोमवार को फलावदा क्षेत्र के गांव होरी पहुंचे थे। जहां मंदिर के समीप उन्होंने भीड़ एकत्र की और राशन बांटना शुरू कर दिया। इस दौरान लॉकडाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। इस मामले अतुल प्रधान और दो अन्य के खिलाफ लाॅकडाउन के साथ धारा 144 का उल्लंघन करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी राकेश कुमार पुंडीर ने बताया कि अतुल प्रधान ने बगैर परमिशन के राशन बांटा है। सरकार के आदेशों और लाॅकडाउन के साथ धारा 144 का उल्लंघन किया है। इस संबंध में अतुल प्रधान और नितिन कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
वहीं इस संबंध में सपा नेता अतुल प्रधान का कहना है कि असहाय और गरीब लोगों की मदद करना हर इंसान का फर्ज है। लॉकडाउन के दौरान दुख की इस घड़ी में वह जरूरतमंदों के साथ खड़े हैं। बता दें कि सपा नेता द्वारा लॉकडाउन के उल्लंघन का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले नगीना विधानसभा सीट से सपा विधायक मनोज पारस के खिलाफ भी केस दर्ज हो चुका है।
यह भी पढ़ें- मरकज से निकलकर मौलाना साद की ससुराल ‘मोहल्ला मुफ्ती’ तक पहुंचा कोरोना, पूरा इलाका सील

Hindi News / Meerut / अखिलेश यादव के करीबी अतुल प्रधान के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस, जानिये क्या है पूरा मामला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.