सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो दुल्हन पल्सर सवार अपने प्रेमी के साथ जाते हुए दिखाई दी है। पीड़ित दुल्हे ने थाने में तहरीर दी है।
थाना रोहटा क्षेत्र के गांव निवासी आशीष ने बताया कि गत छह अप्रैल को उसकी शादी नैनीताल हल्द्वानी निवासी सीमा पुत्री नत्थू सिंह से हुई थी। सात तारीख को वह दुल्हन को विदा कराकर घर ले आए। सुहागरात पर घर में ढोलक बजी और महिलाओं ने शादी के गीत गाए।

यह भी पढ़ें
दिल्ली-देहरादून हाइवे पर होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, इस हालत में मिले युगल, देखें वीडियो
इसके बाद सुहागरात की सुबह चार बजे जब घर के सब लोग सो रहे थे। तभी उसकी पत्नी लापता हो गई। उसने पत्नी को पूरे घर में तलाश किया। परिवार के अन्य लोगों से जानकारी की तो उनको कुछ पता नहीं था। पत्नी को मोबाइल फोन किया तो वह बंद आ रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखी लुटेरी दुल्हन
सुबह पीड़ित परिवार ने जब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की तो लुटेरी दुल्हन पल्सर सवार युवक के साथ बाइक पर बैठकर जाते हुए दिखाई दी। पीड़ित ने बताया कि उसकी पत्नी घर में रखे करीब 57 हजार रुपये की नकदी और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर ले गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जानकारी की जा रही है। उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। नैनीताल पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।