मेरठ

सुहागरात पर खुला दूल्हे का राज तो दुल्हन के उड़े होश, ससुराल से मायके तक हड़कंप

सुहागरात पर दुल्हन को दूल्हे का राज पता चला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन ने बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद रिश्तेदारों की पंचायत बैठी।
 

मेरठFeb 25, 2023 / 06:34 pm

Kamta Tripathi

शादी में लड़की पक्ष के खर्च हुए रुपए लडके पक्ष ने किए वापस।

हापुड जिले के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित एक व्यापारी ने अपनी बेटी की शादी बड़ी धूमधाम के साथ की। दुल्हन बनी व्यापारी की बेटी ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए और वह अपनी ससुराल पहुंच गई।
यह भी पढ़ें : उमेशपाल हत्याकांड: कौन है अतीक अहमद, जो जेल में है बंद, जिस पर लगा है राजूपाल के गवाह को मरवाने का आरोप

दो दिन तक दूल्हा टालता रहा सुहागरात
बताया जाता है कि जब सुहागरात की बारी आई तो दूल्हा बचने की कोशिश करने लगा। आरोप है कि दूल्हा कभी पूजा का बहाना बना देता तो कभी मेहमानों के जाने के बाद सुहागरात मनाने की बात कहता।
यह भी पढ़ें

Umesh Pal Murder case: गनर संदीप की मौत से टूटे परिजन, बोले-अब कैसे मनाएंगे होली

आखिरकार दो दिन बाद सुहागरात मनाने दूल्हा और दुल्हन सुहाग की सेज पर पहुंचे। दूल्हन को सुहाग की सेज पर दूल्हे की हकीकत पता चली तो उसके होश उड़ गए।

जिस दूल्हे के साथ उसकी शादी हुई थी वह एक किन्नर निकला। यह जानकार दूल्हन के पांव तले जमीन खिसक गई। किसी तरह से उसने रात काटी। उसके बाद सुबह इसकी जानकारी अपनी मां को दी।
यह भी पढ़ें

विदेशों से तस्करी और NCR क्षेत्र में अवैध मोबाइल फोनों के पार्ट्स को बदलकर बेचने वाली फेक्ट्री का भंडाफोड़


मामला रिश्तेदारी की पंचायत में निपटा
बताया जाता है कि बेटी के पति के किन्नर होने की जानकारी परिजनों को लगी तो उनमें भी हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजनों ने रिश्ता कराने वाले बिचौलिए को सारी बात बताई। बिचौलिए को भी नहीं पता था कि युवक किन्नर है।
यह भी पढ़ें

अखिलेश के घर जा रहे महंत परमहंस को पुलिस ने किया नजरबंद, स्वामी मौर्य को दिया खुला चैलेंज

दोनों पक्षों के लोग एकत्र हुए और लड़के का मेडिकल चेकअप कराने की बात कही गई। लेकिन लड़के ने अपना मेडिकल चेकअप कराने से मना कर दिया।

आखिरकार इस बात पर समझौता हुआ कि लड़की पक्ष का जितना खर्चा शादी में हुआ है वह लड़का पक्ष हर्जाने के साथ देगा। रिश्तेदारों की मौजूदगी में दोनों पक्षों में लिखित समझौता हुआ।

Hindi News / Meerut / सुहागरात पर खुला दूल्हे का राज तो दुल्हन के उड़े होश, ससुराल से मायके तक हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.