मेरठ

Video: आधी रात, 1 लड़की, 3 लड़के… वायरल हो रहे इस वीडियो को देख हैरान रह जाएंगे आप

14 साल की लड़की अभी भी लापता है और उसके बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। यह घटना 23 नवंबर को लगभग 2.30 बजे हुई, तारीख और समय CCTV फुटेज में लिखा हुआ है।

मेरठNov 24, 2023 / 10:22 am

Sanjana Singh

मेरठ में 14 साल की एक लड़की का कथित तौर पर तीन युवकों ने अपहरण कर लिया। इस घटना का चौंकाने वाला CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तीन आरोपी लड़की का पीछा करते दिख रहे हैं। यह मामला थाना लोहिया नगर के जाहिदपुर का है।
यह मामला तब सामने आया जब एक शख्स ने CCTV फुटेज को सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर शेयर किया और मेरठ पुलिस को टैग किया। देखते ही देखते यह खबर आस-पास के इलाकों में फैल गई और लोगों ने घटना के CCTV फुटेज की क्लिप को शेयर करना शुरू कर दिया। यह घटना 23 नवंबर को लगभग 2.30 बजे हुई, CCTV फुटेज में तारीख और समय दिख रहा है।

https://twitter.com/hashtag/Meerut?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मेरठ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
मेरठ पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जवाब दिया, “मामले के संबंध में लोहिया नगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।” एक न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की के पिता जब सुबह उठे तो अपनी बेटी को गायब देखकर हैरान रह गए। परेशान होकर उसने आसपास के इलाकों में बच्ची की तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।

यह भी पढ़ें

मालती चौहान को 14 दिन पहले से ही था मौत का आभास! इस वीडियो से हुआ बड़ा खुलासा

आरोपियों की हुई पहचान
कुछ देर बाद रिश्तेदारों और लड़की के पिता ने गांव की सड़कों पर लगे CCTV फुटेज की जांच करने का फैसला किया। सीसीटीवी फुटेज में यह सामने आया कि 14 साल की लड़की का तीन युवक पीछा कर रहे थे। तीनों आरोपी युवकों की पहचान सिकंदर, मोहित और निक्की के रूप में हुई।

Hindi News / Meerut / Video: आधी रात, 1 लड़की, 3 लड़के… वायरल हो रहे इस वीडियो को देख हैरान रह जाएंगे आप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.