मऊ

मऊ में ग्राम प्रधान ने मारी गोली, युवक की हालत गम्भीर

जमीन के विवाद को लेकर मनबढ़ ग्राम प्रधान ने अपने लाइसेंसी बंदूक से एक युवक पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया।

मऊOct 26, 2024 / 09:31 pm

Abhishek Singh

मऊ में जमीन के विवाद को लेकर मनबढ़ ग्राम प्रधान ने अपने लाइसेंसी बंदूक से एक युवक पर गोली चला दी। गोली लगते ही युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को वाराणसी रेफर कर दिया है।

गौरतलब है कि यह पूरा मामला थाना घोसी क्षेत्र के मुंगेश्वर गांव का है। शनिवार को गांव में ग्राम प्रधान मार्कण्डेय राय अपना घर बनवा रहे थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले अनुराग राय ने रास्ता छोड़ कर घर बनवाने की बात कही। इस बात से नाराज हो कर ग्राम प्रधान ने युवक पर गोली चला दी। जिससे अनुराग राय (26) गंभीर रूप से घायल गया गया।
अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डा. अनिल कुमार ने बताया कि एक 26 वर्षीय युवक अनुराग राय की छाती में गोली आर पार हो गयी है। गंभीर स्थिति में यहां लाया गया था, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर सही समय पर सही उपचार नहीं मिला तो युवक की मौत भी हो सकती है।
इस मामले में एएसपी महेश सिंह अत्रि ने बताया कि थाना घोसी क्षेत्र के मुंगेश्वर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर गोली चलने की सूचना पुलिस को मिली थी। इस सूचना पर मौके पर जा कर देखा गया तो पता चला कि ग्राम प्रधान मार्कण्डेय राय के द्वारा अनुराग राय को गोली मारी है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। यहां से उसको वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Mau / मऊ में ग्राम प्रधान ने मारी गोली, युवक की हालत गम्भीर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.