मऊ

Mau News: बाल सम्प्रेषण गृह से आठ बाल अपराधी फरार, मचा हड़कंप

मऊ बाल संप्रेक्षण गृह में उस समय हड़कंप मच गया जब 8 बच्चे यहां से फरार हो गए हैं।

मऊOct 27, 2024 / 01:58 pm

Abhishek Singh

मऊ बाल संप्रेक्षण गृह में उस समय हड़कंप मच गया जब 8 बच्चे यहां से फरार हो गए। बाल जिला कारागार अधीक्षक ने इस संबंध में सरायलखंसी थानाक्षेत्र में मुकदमा दर्ज कराया है। सभी बच्चे शनिवार की शाम 5 बजे रसोई घर मे एक्जास्ट को निकाल कर फरार हो गए हैं।

आरोपी बाल बंदी आजमगढ़, सुल्तानपुर, बलिया और मऊ आदि जनपदों के रहने वाले हैं। फरार आरोपियों पर 307, 376 और पॉस्को एक्ट समेत तमाम मुकदमे दर्ज हैं। ये सभी बच्चे आज सुबह रविवार को रसोईघर में लगे एग्जॉस्ट को खोलकर फरार हुए हैं।
पुलिस के अनुसार तीन बच्चों को पुनः गिरफ्तार करके बाल सुधार गृह लाया गया है, जबकि 5 की तलाश जारी है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Mau / Mau News: बाल सम्प्रेषण गृह से आठ बाल अपराधी फरार, मचा हड़कंप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.