
सैफई पहुंचते विधायक सुधाकर सिंह का ओमप्रकाश राजभर को लेकर बड़ा दावा
UP News: घोसी उपचुनाव जीतने के बाद वहां से नवनिर्वाचित सपा के विधायक सुधाकर सिंह इस समय खासा उत्साहित हैं। चुनाव जीतने के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की समाधि स्थल सैफई पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्रकारों से बातचीत करते समय उन्होंने कहा की यह जीत घोसी की जनता और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन की जीत है। हमने बहुत बड़े अंतर से बीजेपी के दारा सिंह को हराया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा 2024 का चुनाव भी हम ही जीतेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन के सबसे बड़े नेता अखिलेश यादव ही हैं। पूरा देश उनकी तरफ देख रहा है।
बोले सुधाकर सिंह ओमप्रकाश ने मेरी गुप्त मदद की
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने ओम प्रकाश राजभर के बारे में बड़ा दावा किया। Omprakash Rajbhar के इस दावे पर कि गिनती के दिन सुधाकर सिंह सुबह ही मैदान छोड़कर वापस चले जाएंगे, सुधाकर सिंह ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर हमारे मित्र हैं। उन्होंने हमारी गुप्त रूप से बहुत सहायता की है। अंदर से उन्होंने हमारे पक्ष में ही मतदान कराया है। उनकी सहायता की वजह से ही हम यह चुनाव जितने में सफल रहे हैं। दारा सिंह चौहान के बाबत पूछने पर उन्होंने कहा की दारा सिंह चौहान एक अच्छे व्यक्ति हैं और हम लोगों ने साथ ही पढ़ाई की है। वो हमारे मित्र भी हैं परंतु दारा सिंह सुबह किसी पार्टी में और शाम को किसी पार्टी में रहते हैं। भारत का कोई दल ऐसा नहीं जिसके सदस्य वो न रहे हों। हर बार मिलने पर उनसे पूछना पड़ता है कि अब वह किस पार्टी में है?
Published on:
18 Sept 2023 04:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
