मथुरा

जिस प्रेमी के चक्कर में छोड़ी पति ,उसकी असलियत जान उड़े होश…अनजाने में कर बैठी यह अपराध

फिरोजाबाद की 20 वर्षीय ज्योति के मुताबिक, 1 साल पहले फेसबुक पर उसकी दोस्ती मथुरा के रवि से हुई। फेसबुक पर दोनों चैटिंग करने लगे और दोस्ती मोहब्बत में बदल गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। 6 महीने पहले मथुरा के एक मंदिर में दोनों ने शादी कर ली।

मथुराJul 14, 2024 / 02:51 pm

anoop shukla

जिले में एक हैरान करने वाली घटना हुई है। मथुरा में प्रेमी द्वारा मंदिर में शादी के बाद धोखे का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जहर खाने वाली फिरोजाबाद की महिला अब खुद ही फंस सकती है। दरअसल, पुलिस ने मामले की पड़ताल की। इसमें सामने आया है कि महिला जिसके साथ खुद का मंदिर में विवाह होना बता रही है वह नाबालिग है। पुलिस तस्दीक में उसकी उम्र 17 वर्ष पाई गई है।

छह साल पहले हुई थी महिला की शादी

इधर, महिला बृहस्पतिवार को भी उपचाराधीन रही। उसकी हालत में पहले से सुधार है। पुलिस ने उसके परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी है। मायके वाले बुधवार देर शाम ही मथुरा आ गए। जहर खाने वाली महिला फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के आशाबाद की रहने वाली है। 27 वर्षीय महिला की शादी छह साल पहले कासगंज के युवक से हुई थी। पति के साथ वह नोएडा में रहती थी।

फेसबुक पर हुई थी प्रेमी से मुलाकात, मंदिर में की शादी

महिला का आरोप है कि डेढ़ वर्ष पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर जमुनापार थाना क्षेत्र के दीवान कलां इलाके के नवयुवक से हुई। वह बाद में नोएडा में रहकर मजदूर करने लगा। बीते वर्ष नवंबर में महिला पांच साल के बच्चे को छोड़कर उसके साथ भिवाड़ी, हरियाणा चली गई। मंदिर में शादी कर ली। पति-पत्नी की तरह भिवाड़ी में रहने लगे। पिछले दिनों उसकी तबीयत खराब हुई। उसे अस्पताल में भर्ती कराकर वह भाग आया था।

जांच में प्रेमी निकला नाबालिग, महिला के उड़े होश

तबीयत ठीक होने पर जब वह उसके घर पहुंची तो परिजनों ने शादी को मानने से मना कर दिया। इस पर थाना जमुनापार में शिकायत की। इसके बाद जहर खा लिया था। इंस्पेक्टर छोटेलाल ने बताया कि शुरुआती तस्दीक में महिला जिस पर आरोप लगा रही है। वह नाबालिग पाया गया है। नाबालिग से विवाह करना कानूनी अपराध है। मामले में जांच जारी है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।

Hindi News / Mathura / जिस प्रेमी के चक्कर में छोड़ी पति ,उसकी असलियत जान उड़े होश…अनजाने में कर बैठी यह अपराध

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.