मथुरा

प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए बुरी खबर, अब रात के समय नहीं होंगे दर्शन, वजह कर देगी हैरान

प्रेमानंद महाराज के करीब 2 किलोमीटर की इस पद यात्रा के दौरान उनकी झलक पाने के लिए हजारों लोग आते हैं।

मथुराDec 19, 2023 / 03:57 pm

Sanjana Singh

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज (Premanand Maharaj) के भक्तों के लिए बुरी खबर है। अब प्रेमानंद महाराज के दर्शन रात्रिकाल में नहीं हो पाएंगे। श्री हित राधा केलि कुंज परिकर की ओर से जारी संदेश में कहा गया कि यह निर्णय अनिश्चितकाल के लिए लिया गया है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे का कारण क्या है।
स्थगित हुई पद दर्शन यात्रा
संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर एक ट्वीट के जरिए बताया गया है, ”आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज जी के स्वास्थ्य और बढ़ती भीड़ को देखते हुए, पूज्य महाराज जी, जो पद यात्रा करते हुए रात्रि 2:30 बजे से श्री हित राधा केलि कुंज जाते थे, जिसमें सब दर्शन पाते थे, वो अनिश्चित काल के लिए बंद किया जाता है।”
https://twitter.com/maharaaj_g/status/1736980147620987293?ref_src=twsrc%5Etfw
परिक्रमा के लिए निकलते थे महाराज
आपको बता दें कि प्रेमानंद महाराज रात में 2:30 बजे छटीकरा रोड पर मौजूद श्री कृष्ण शरणम् सोसाइटी से अपने आश्रम श्रभ् हित राधा केलि कुंज जाते थे। करीब 2 किलोमीटर की इस पद यात्रा के दौरान महाराज की झलक पाने के लिए हजारों की तादाद में भीड़ उमड़ती थी।

यह भी पढ़ें

चाय बनी मौत की वजह! समय पर बेड टी ना मिलने पर काट दिया पत्नी का गला

RSS प्रमुख और विराट कोहली भी कर चुके हैं दर्शन
दरअसल, RSS प्रमुख और विराट कोहली भी प्रेमानंद महराज के दर्शन करने आ चुके हैं। पिछले दिनों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत प्रेमानंद महराज के आश्रम पहुंचे थे। वहीं, दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली भी अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ प्रेमानंद महराज के आश्रम पहुंचे थे।

Hindi News / Mathura / प्रेमानंद महाराज के भक्तों के लिए बुरी खबर, अब रात के समय नहीं होंगे दर्शन, वजह कर देगी हैरान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.