
हैंडपंप से स्वत: निकल रहा पानी
बाजखेड़ी (मंदसौर) . इस बार जिले में भरपूर बारिश हुई। इसके चलते जलस्रोत में पानी पर्याप्त है तो वाटर लेवल भी बढ़ रहा है। अच्छी बारिश के चलते अब ऐसे हालात देखे जा रहे है कि जो हैंडपंप लगा है। उससे स्वत: ही पानी बाहर आ रहा है। गांव बादरी में लगे हैंडपंप से पानी बाहर निकल रहा है।
'सहिष्णुता एवं आभार जीवन के आधारभूत मूल्य हैं Ó
मंदसौर. पीजी कालेज में व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत गुरू नानक देवजी के 550 वें प्रकाषवर्ष के उपलक्ष्य एवं राज्य आनंद संस्थान भोपाल की मन्दसौर इर्काई द्वारा विश्व सहिष्णुता दिवस पर आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ खिची ने कहा कि सहिष्णुता का समावेश जीवन में बहुत आवश्यक है। डॉ वीणासिंह ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला।
जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष राजेश रघुवंषी ने सहिष्णुता के वास्तविक अर्थ को प्रकाशित करते हुए सहिष्णुता एवं आभार को जीवन का आधारभूत मूल्य बताएं। बलवंतसिंह नारंग ने कहा कि नानक देव के ज्ञान का प्रकाश अभी भी सम्पूर्ण जगत को प्रकाशित कर रहा है। उनके सिद्धांतों को अपनाकर अपने जीवन में सहिष्णुता का समावेश किया जा सकता है। संतों का जीवन सहिष्णुता का जीवंत उदाहरण होता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. संतोष शर्मा ने किया एवं आभार डॉ. हेमा यादव ने किया।
Published on:
17 Nov 2019 07:25 pm
बड़ी खबरें
View Allमंदसौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
