मंडी भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम तेज

इंदौर बाजार ….. 20-4-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62100 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 76300 रुपए किलो

Apr 20, 2023 / 07:51 pm

विशाल मात

सोना-चांदी में तेजी
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम तेज रहे। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2006.00 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 1998.00 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 25.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 25.25 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 60500 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 56880 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 71500 व टंच 71600 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 62100 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 76300 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
आवक का दबाव रहने से प्याज में उठाव कमजोर
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक बढऩे से प्याज के भाव में उठाव कमजोर रहा। लहसुन ऊंटी क्वालिटी 6800 से 7000, देशी लहसुन 5000 से 5500, एवरेज 3500 से 4500 रुपए क्विंटल बिका। नई प्याज की 50 व नए आलू की 38 हजार बोरी आवक हुई। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 1100 से 1250 व ज्योति 1250 से 1300 रुपए क्विंटल बिका। प्याज बेस्ट 500 से 800, गोल्टी 300 से 400 व गोल्टा 200 से 300 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
सस्ते खाद्य तेल आयात बढऩे का असर तेल-तिलहनों की कीमतों पर
इंदौर. खाद्य तेल का भाव घटने से तिलहनों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। निर्यातक देशों में भाव घटने से भारत में सस्ते खाद्य तेलों और खासकर आरबीडी पामोलीन की विशाल मात्रा का आयात हो रहा है जिससे स्वदेशी खादय तेल एवं तिलहन फसलों की कीमतों पर दबाव काफी बढ़ गया है। इंदौर स्थित संस्था- सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के चेयरमैन डेविश जैन का कहना है कि वर्तमान तेल आयात नीति से तिलहन उत्पादक किसान काफी निराश एवं हतोत्साहित हैं। खाद्य तेलों के आयात पर सीमा शुल्क की दर काफी नीचे है, जबकि वैश्विक बाजार में भी इसका भाव घटकर काफी नीचे आ गया है। भारत को खाद्य तेलों की अपनी घरेलू मांग एवं जरूरत को पूरा करने के लिए विदेशों से विशाल मात्रा में खाद्य तेल मंगाना पड़ता है। खाद्य तेलों के आयात पर देश की निर्भरता अब भी 56 प्रतिशत के करीब है। देश में करीब 240-250 लाख टन खाद्य तेल की वार्षिक खपत होती है। इंडोनेशिया एवं मलेशिया से औसतन 80 लाख टन पाम तेल का सालाना आयात होता है जबकि अर्जेन्टीना-ब्राजील से सोयाबीन तेल तथा यूक्रेन रूस से सूरजमुखी तेल मंगाया जाता है। सस्ते खादय तेलों के भारी-भरकम आयात के दबाव से रबी सीजन की सबसे प्रमुख तिलहन-सरसों का थोक मंडी भाव घटकर सरकारी समर्थन मूल्य 5450 रुपए प्रति क्विंटल से काफी नीचे आ गया है। हालांकि दो वर्षों के बाद सरकार ने किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर सरसों खरीदने का फैसला किया है और खरीद की प्रक्रिया आरंभ भी कर दी है लेकिन इसके बावजूद कीमतों में ज्यादा सुधार नहीं देखा जा रहा है क्योंकि खाद्य तेलों का दाम बहुत नीचे आने से मिलर्स एवं व्यापारी ऊंचे भाव पर इसकी खरीद करने से हिचक रहे हैं। देश की मंडियों में सरसों की 9 लाख बोरी आवक हुई। राजस्थान में 5 लाख, मध्यप्रदेश में 75 हजार, यूपी में 65 हजार, पंजाब में 90 हजार, गुजरात में 60 हजार व अन्य राज्यों में 1.10 लाख बोरी सरसों आई।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1690 से 1710, मुंबई मूंगफली तेल 1690, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1005 से 1010, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 965 से 970, मुंबई सोया रिफाइंड 1020 से 1025, मुंबई पाम तेल 1020 से 1025, इंदौर पाम 1010, राजकोट तेलिया 2660, गुजरात लूज 1675, कपास्या तेल इंदौर 955 रुपए।
तिलहन : सरसों 5900 से 6100, रायड़ा 4600 से 4900, सोयाबीन 4500 से 5500 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 45000 से 46000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5625, कास्ता 5475, खंडवा 5475, रुचि 5450, सांवरिया 5575, धानुका 5515, एमएस नीमच 5500, एवी 5400 व सिवनी 5350 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1850, देवास 1850, उज्जैन 1850, खंडवा 1825, बुरहानपुर 1825, अकोला 2760 रुपए।
—-
निजी कारोबार में चना और मसूर के दाम घटे
इंदौर. अमावस्या के उपलक्ष्य में छावनी अनाज मंडी में अवकाश रहा। मंडी बाहर निजी कारोबार में चना और मसूर के भाव घटे। आयातित दलहनों में भी गिरावट दर्ज की गई। दालों में सीमित कारोबार के बीच भाव स्थिर रहे।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 4850, काबुली सूडान 7350, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6300, मसूर कनाड़ा 6200, तुवर लेमन नई 8000, तुवर मोजांबिक 6750, गजरी 6650 व उड़द एफएक्यू 7550 रुपए।
दलहन- चना 5100 से 5150, विशाल 4850 से 4925, डॉलर चना 9600 से 10600, बिटकी 6200 से 6500, काकटू 6700 से 7000, मसूर 5650 से 5665, तुवर महाराष्ट्र 8100 से 8300, कर्नाटक 8200 से 8400, निमाड़ी 7400 से 8000, मूंग 8500 से 8800, एवरेज 7000 से 7500, उड़द 7200 से 7800, मीडियम 5500 से 6600, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6550 से 6650, मीडियम 6750 से 6850, बोल्ड 6950 से 7050, मसूर दाल मीडियम 7300 से 7400, बोल्ड 7500 से 7600, तुवर दाल सवा नंबर 9400 से 9500, फूल 10200 से 10300, बेस्ट तुवर दाल 11700 से 11900 नई तुवर दाल 12400, मूंग दाल मीडियम 9650 से 9750, बोल्ड 9850 से 9950, मूंग मोगर 10050 से 10150, बोल्ड 10250 से 10350, उड़द दाल मीडियम 9100 से 9250, बोल्ड 9350 से 9450, उड़द मोगर 9900 से 10000, बोल्ड 10100 से 10200 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 12500, (42-44) 12100, (44-46) 11900, (58-60) 9500 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 8000 से 10000, मोगरा 4550 से 6500, दुबराज 4000 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 से 2800, हंसा सेला 2650 से 2850, हंसा सफेद 2450 से 2550, पोहा 3850 से 4200 रुपए।
————–
जीरा और मखाना में सुधार, पिस्ता नरम
इंदौर. जीरा और मखाना के भाव में सुधार आया, जबकि शकर के भाव में गिरावट आई। ग्राहकी कम होने से पिस्ते में नरमी दर्ज की गई। बाजार में शकर की 4 तथा नारियल की 2 गाड़ी आवक हुई।
शकर एस 3740 से 3780, शकर एम सुपर 3850 से 3875, एम शकर 3900 गुड़ भेली 3600 से 3700, कटोरा 3900 से 4000, ग्लास 4600 से 4800, लड्डू 4200, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 120 से 125, छोटा 110, साबूदाना चालू 5700 से 5800, मीडियम 5850 से 5900, बेस्ट 6000 से 6200, रायलरतन साबूदाना लूज में 7325, 1 किलो पैकिंग में 7750, सच्चामोती लूज में 7200, 1 किलो पैंकिंग में 7710, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 7800, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 7860, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8150 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 115 से 135, खोपरा बूरा 1950 से 3800 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 511 से 515, मिनिमटर 520 से 525, मटरदाना 550 से 570, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 405 से 415, ऊंझा 421 से 428, मीडियम 431 से 437, बेस्ट 455 से 475, सौंफ मोटी 220 से 228, मीडियम 240 से 256, बेस्ट 288 से 300, बारीक 240 से 275, लौंग चालू 730 से 735, बेस्ट 790 से 825, दालचीनी 245 से 265, बेस्ट 275, जायफल 675 से 725, बेस्ट 825, जावत्री 2000, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 725 से 775, बेस्ट 800 से 900, पत्थरफूल 345 से 380, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 725 से 750, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 440 से 470, तेजपान 90 से 97, तरबूज मगज 500 से 510, नागकेसर 900 से 925, सौंठ 285 से 325, खसखस चालू 725 से 850, बेस्ट 975 से 1050, एक्सट्रा बेस्ट 1100, से 1125, धोली मूसली 1425 से 1475, हींग 751- 3250, पाउच में 10 ग्राम 3330, 121- 50 ग्राम 3050, पाउच में 10 ग्राम 3130, 111-50 ग्राम 2850, पाउच में 10 ग्राम 2930, पावडर 850 से 900, हरी इलायची 1575 से 1725, मीडियम 1775 से 1875, बेस्ट 1975 से 2150, एक्सट्रा बेस्ट 2225 से 2450, पानबार 2000 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 810, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 680 से 690, काजू एस डब्ल्यू 300- 670 से 685, एसएस डब्ल्यू 665 से 670, काजू जेएच 680 से 705, टुकड़ी 650 से 680, बादाम इंडिपेंडेट 560 से 590, अमरीकन 635 से 650, मोटा दाना 750, टांच 475 से 525, खारक 175 से 195, मीडियम 225 से 245, बेस्ट 285 से 305, एक्सट्रा बेस्ट 325 से 350, किशमिश कंधारी 425 से 450, बेस्ट 485 से 550, इंडियन 160 से 190, बेस्ट 250, चारोली 1200 से 1250, बेस्ट 1350, मनुक्का 450 से 500, बेस्ट 650 से 750, एक्सट्रा बेस्ट 850 से 900, अंजीर 725 से 850, बेस्ट 1350 से 1550, मखाना 375 से 495, बेस्ट 675 से 725, पिस्ता अमरीकन 1550 से 1600, ईरानी 1650 से 1890, नमकीन पिस्ता 950 से 1100, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1350 से 1450, 160 भरती 1450 से 1550, 200 भरती 1500 से 1600, 250 भरती 1800 से 1850, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 85 से 92 बेस्ट 165 से 180, पूजा सुपारी 425 से 475, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर ब्रांडेड 110 से 129 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7400 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1340, रवा कट्टे में 1480, मैदा 1400, चना बेसन 3450 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
———
गेहंू में मांग कमजोर
इंदौर. निजी कारोबार में गेहंू का व्यापार कमजोर रहा। मंडी बाहर गेहंू की 2000 बोरी आवक हुई। मिल क्वालिटी 2100 से 2125, इंदौर (लोकवन) 2600 से 2625, इंदौर मालवराज 2175 से 2200, पूर्णा 2550 से 2600 रुपए क्विंटल। मक्का 2075 से 2100 रुपए क्विंटल बिकी।
संघवी देवास 2200, आइटीसी देवास 2360, बजरंग एग्रो घाटाबिल्लौद 2210, संघवी निमरानी 2220 व अक्षत एग्रो 2260 रुपए क्विंटल।
—-

Hindi News / Business / Mandi Bhav / अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई तेजी से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम तेज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.