मंडी भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम नरम

इंदौर बाजार ….. 7-4-2023-आरटीजीएस में सोना कैडबरी 61750 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 75500 रुपए किलो

Apr 07, 2023 / 06:43 pm

विशाल मात

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम नरम

सोना-चांदी में नरमी
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम नरम रहे। कॉमेक्स पर सोना ऊपर में 2021.70 डॉलर प्रति औंस जाने के बाद यह 2007.60 डॉलर प्रति औंस रहा। चांदी ऊपर में 25.11 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार किया बाद में यह 24.97 डॉलर प्रति औंस पर रही। इंदौर सराफा बाजार सोना कैडबरी नकदी में (99.50) 58925 रुपए प्रति दस ग्राम। 22 कैरेट 56560 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा नकदी में 69700 व टंच 69800 रुपए प्रति किलो रही। आरटीजीएस में सोना कैडबरी 61750 रुपए प्रति दस ग्राम। चांदी (एसए) चौरसा 75500 रुपए किलो रही। चांदी सिक्का 750 रुपए प्रति नग रहा।
—————————-
प्याज में उठाव कमजोर
इंदौर. देवी अहिल्याबाई होलकर फल एवं सब्जी थोक मंडी में आवक बढऩे से प्याज के भाव में उठाव कमजोर देखा गया। लहसुन ऊंटी क्वालिटी 6500 से 7000, देशी लहसुन 5000 से 5800, एवरेज 4000 से 4200 रुपए क्विंटल बिका। नई प्याज की 42 व नए आलू की 38 हजार बोरी आवक हुई। चिप्स क्वालिटी का नया आलू 1200 से 1300 व ज्योति 1250 से 1300 रुपए क्विंटल बिका। प्याज बेस्ट 500 से 800, गोल्टी 300 से 400 व गोल्टा 200 से 300 रुपए क्विंटल बिका।
———————–
सोया तेल घटकर 1050 रुपए बिका
इंदौर. अर्जेंटीना की सरकार ने सोया डॉलर योजना का एलान कर दिया है और 8 अप्रैल से 300 पेसो प्रति डॉलर की विनिमय दर निर्धारित की है। अर्जेंटीना के इस एलान के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजारों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। सीबीओटी सोया तेल भी काफी टूट गया, वहीं अमरीका में मौसम सोयाबीन की बोनी के लिए अनुकूल होने के कारण भी सीबीओटी सोयाबीन में भी गिरावट आई है। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला है। गत 10 दिनों से तेल व तिलहनों में आई तेजी के बाद बढ़े हुए भाव पर सोयाबीन में स्टॉक के माल तेजी से निकलने लगे हैं। यही कारण है कि उत्पादक मंडियों में 50 से 75 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट आ गई है। दूसरी ओर मलेशिया में पाम तेल की लोर्डिंग चल रह है। सूरजमुखी तेल भी लगातार लोडिंग में है, इन परिस्थितियों को देखते हुए खाद्य तेलों में एक बार फिर मंदी की धारणा बन गई है तथा खाद्य तेलों में मंदा होने पर सोयाबीन की पिराई घट जाएगी, इस स्थिति में सोयाबीन 50 से 100 रुपए और घट सकता हैं, सरसो में भी आज बाजार नरम ही रहेंगे।
लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मंूगफली तेल 1720 से 1740, मुंबई मूंगफली तेल 1730, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1045 से 1050, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1015 से 1020, मुंबई सोया रिफाइंड 1060 से 1065, मुंबई पाम तेल 970 से 972, इंदौर पाम 1025, राजकोट तेलिया 2730, गुजरात लूज 1725, कपास्या तेल इंदौर 980 रुपए।
तिलहन : सरसों 5900 से 6100, रायड़ा 4600 से 4900, सोयाबीन 4500 से 5455 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 45500 से 46000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव : बैतूल 5650, कास्ता 5500, खंडवा 5475, रुचि 5450, सांवरिया 5550, धानुका 5525, एमएस नीमच 5450, एवी 5450 व सिवनी 5350 रुपए।
कपास्या खली ( 60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 1925, देवास 1925, उज्जैन 1925, खंडवा 1900, बुरहानपुर 1900, अकोला 2850 रुपए।
—-
आपूर्ति के मुकाबले मांग कम होने से चने में तेजी थमी
इंदौर. चने में तेजी थमी गई है। चने की खरीदी कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात में अच्छी खासी हो रही है, वहीं मध्यप्रदेश में भी कुछ सेंटरों पर खरीदी प्रारंभ हो गई है। सूत्रों का कहना है कि चने में आपूर्ति के मुकाबले मांग कम होने से तेजी थमी है। मध्यप्रदेश में 20 से 25 हजार बोरी चना आ रहा है। सोमवार से आवकें और बढ़ जाएगी। दालों की बिक्री कम होने से मिले चने की जरूरत पूर्ति ही खरीदी कर रही है। ऑस्ट्रेलिया से चने का निर्यात फरवरी 2023 में 84,879 मीट्रिक टन रहा, जो जनवरी 2023 में 106183 मीट्रिक टन से 20 प्रतिशत कम है। हालांकि, विपणन वर्ष के दौरान कुल निर्यात 295, 835 से 5 प्रतिशत बढक़र 310,627 हो गया है।
मुंबई पोट पर आयातित चना तंजानिया नया 4950, काबुली सूडान 7300, मसूर ऑस्ट्रेलिया 6300, मसूर कनाड़ा 6200, तुवर लेमन नई 8159, तुवर मोजांबिक 6600, गजरी 6750 व उड़द एफएक्यू 7700 रुपए।
दलहन- चना 5300 से 5325, विशाल 4950 से 5075, डॉलर चना 9400 से 10300, बिटकी 6200 से 6700, काकटू 6500 से 7000, मसूर 5850, तुवर महाराष्ट्र 8100 से 8300, कर्नाटक 8200 से 8400, निमाड़ी 7500 से 8000, मूंग 8100 से 8900, एवरेज 7000 से 7500, उड़द 7200 से 7800, मीडियम 5500 से 6600, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपए क्विंटल।
दालें- चना दाल 6600 से 6700, मीडियम 6800 से 6900, बोल्ड 7000 से 7100, मसूर दाल मीडियम 7500 से 7600, बोल्ड 7700 से 7800, तुवर दाल सवा नंबर 9300 से 9400, फूल 10100 से 10700, बेस्ट तुवर दाल 11600 से 11800 नई तुवर दाल 12400, मूंग दाल मीडियम 10050 से 10150, बोल्ड 10250 से 10350, मूंग मोगर 10450 से 10550, बोल्ड 10650 से 10750, उड़द दाल मीडियम 9150 से 9250, बोल्ड 9350 से 9450, उड़द मोगर 10000 से 10100, बोल्ड 10200 से 10300 रुपए।
काबली चना कंटेनर भाव
काबली चना (40-42) 12900, (42-44) 12700, (44-46) 12500, (58-60) 10100 रुपए।
इंदौर चावल भाव
इंदौर. दयालदास अजीत कुमार छावनी के अनुसार बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000 , दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, बासमती सेला 8000 से 10000, मोगरा 4550 से 6500, दुबराज 4000 से 4500, कालीमूंछ डिनरकिंग 8500, राजभोग 7500, परमल 2600 से 2800, हंसा सेला 2650 से 2850, हंसा सफेद 2450 से 2550, पोहा 3850 से 4200 रुपए।
————–
नेफेड बढ़ा सकता है खोपरा गोला का खरीदी भाव
जीरा और तरबूज मगज में जोरदार तेजी
इंदौर. किराना बाजार में जीरा और तरबूज मगज में जोरदार तेजी देखी गई। तरबूज मगज 460 रुपए किलो बिक गया, जबकि जीरा पिछले सप्ताह के मुकाबले 15 रुपए किलो महंगा हुआ। ऊंझा मंडी में जीरे की 32 हजार बोरी आवक बताई गई। नेफेड केंद्रों से 118 रुपए किलो में खोपरा गोला की खरीदी कर रही है। धारणा यह है कि नेफेड खरीदी भाव 10 रुपए बढ़ा सकती है। खरीदी बढऩे से गोला में तेजी आ सकती है। शकर में भी जोरदार उछाल आया है।
शकर एस 3730 से 3780, शकर एम सुपर 3820 से 3850, एम शकर 3900 गुड़ भेली 3100 से 3200, कटोरा 3300 से 3400, ग्लास 4100 से 4500, लड्डू 3600, ऑर्गेनिक 6300, सिंघाड़ा बड़ा 180 से 185, छोटा 160, साबूदाना चालू 5700 से 5800, मीडियम 5850 से 5900, बेस्ट 6000 से 6200, रायलरतन साबूदाना लूज में 7325, 1 किलो पैकिंग में 7750, सच्चामोती लूज में 7200, 1 किलो पैंकिंग में 7710, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो पैकिंग) 8320, सच्चासाबु एगमार्क (आधा किलो पैकिंग) 8290, सच्चासाबु एगमार्क 200 ग्राम 8480 भाव रुपए प्रति क्विंटल में। खोपरा गोला बाक्स में 115 से 135, खोपरा बूरा 1950 से 3800 रुपए।
मसाले : कालीमिर्च 527 से 533, मिनिमटर 545 से 555, मटरदाना 575 से 585, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 158 से 160, जीरा राजस्थान 345 से 350, ऊंझा 400 से 410, मीडियम 425 से 430, बेस्ट 450 से 475, सौंफ मोटी 185 से 195, मीडियम 215 से 225, बेस्ट 250 से 260, बारीक 225 से 240, लौंग चालू 700 से 725, बेस्ट 785 से 815, दालचीनी 255 से 270, जायफल 725 से 750, बेस्ट 825, जावत्री 2000, बेस्ट 2050, बड़ी इलायची 675 से 700, बेस्ट 775 से 925, पत्थरफूल 350 से 375, बेस्ट 450, एक्सट्रा बेस्ट 525, बाद्यान फूल 725 से 775, शाहजीरा खर 300 से 325, ग्रीन 440 से 475, तेजपान 90 से 95, तरबूज मगज 455 से 460, नागकेसर 750 से 775, सौंठ 225 से 255, खसखस चालू 675 से 750, बेस्ट 850 से 1025, एक्सट्रा बेस्ट 1150, से 1250, धोली मूसली 1100 से 1150, हींग 751- 3200, पाउच में 10 ग्राम 3280, 121- 50 ग्राम 3000, पाउच में 10 ग्राम 3080, 111-50 ग्राम 2800, पाउच में 10 ग्राम 2880, पावडर 800, हरी इलायची 1325 से 1425, मीडियम 1550 से 1650, बेस्ट 1775 से 1875, एक्सट्रा बेस्ट 1925 से 2325, पानबार 2000 रुपए।
सूखे मेवे : काजू डब्ल्यू 240 नंबर 770 से 810, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 700 से 725, काजू डब्ल्यू वन 685 से 700, काजू एस डब्ल्यू 300- 675 से 685, एसएस डब्ल्यू 660 से 675, काजू जेएच 685 से 700, टुकड़ी 655 से 675, बादाम इंडिपेंडेट 560 से 665, अमरीकन 660 से 670, मोटा दाना 750, टांच 450 से 475, खारक 175 से 200, मीडियम 225 से 245, बेस्ट 255 से 270, एक्सट्रा बेस्ट 275 से 325, किशमिश कंधारी 375 से 475, बेस्ट 525 से 550, इंडियन 175 से 200, बेस्ट 250, चारोली 1125 से 1150, बेस्ट 1250, मनुक्का 475 से 625, बेस्ट 725, एक्सट्रा बेस्ट 850, अंजीर 650 से 850, बेस्ट 1350 से 1550, मखाना 440 से 675, बेस्ट 700 से 725, पिस्ता अमरीकन 1550 से 1600, ईरानी 1650 से 1890, नमकीन पिस्ता 950 से 1100, अखरोट 450 से 475, बेस्ट 600 से 650, अखरोट गिरी 625 से 1100, जर्दालू 250 से 350, बेस्ट 450 से 600 रुपए।
पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1600 से 1650, 160 भरती 1650 से 1700, 200 भरती 1700 से 1750, 250 भरती 1950 से 2000, देशी कपूर 810 से 815, पूजा बादाम 90 से 95 बेस्ट 160 से 170, पूजा सुपारी 425 से 470, अरीठा 125 से 130 रुपए। केसर ब्रांडेड 125 से 129.50, लूज में 115 रुपए प्रति ग्राम, सिंदूर (25 किलो) 7300 रुपए।
आटा-मैदा : आटा चक्की 1340, रवा कट्टे में 1480, मैदा 1400, चना बेसन 3450 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।
———
इंदौर मावा 320 रुपए किलो। उज्जैन मावा 260 रुपए किलो।
———
गेहंू के भाव तेज
इंदौर. मिलों की खरीदी से गेहंू के भाव तेज रहे। मंडी में गेहंू की 10 हजार बोरी आवक हुई। मिल क्वालिटी 2150 से 2200, इंदौर (लोकवन) 2750 से 2800, इंदौर मालवराज 2200 से 2225, पूर्णा 2650 से 2700 रुपए क्विंटल। मक्का 2050 से 2075 रुपए क्विंटल बिकी।
संघवी देवास 2200, बजरंग एग्रो घाटाबिल्लौद 2240, संघवी निमरानी 2220 व चमेली खंडवा 2290 रुपए क्विंटल।

Hindi News / Business / Mandi Bhav / अंतरराष्ट्रीय बाजारों में आई गिरावट से घरेलू स्तर पर सोना-चांदी के दाम नरम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.