bell-icon-header
मैनपुरी

मैनपुरी में 5 महीने बाद कब्र खोदकर निकाला महिला का शव, अब होगा पोस्टमार्टम

मैनपुरी में एक महिला का शव 5 महीने बाद कब्र खोदकर निकाला गया। 5 माह पहले महिला की संदिग्ध हालत में मौत हुई थी।

मैनपुरीSep 13, 2024 / 10:11 pm

Prateek Pandey

मैनपुरी में 5 माह पहले मृत हुई महिला को लेकर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। महिला के पिता ने बेटी की हत्या होने का आरोप लगाया है। अब शव का पोस्टमार्टम कगाया जाएगा।

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

मैनपुरी जिले से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां शुक्रवार को प्रशासन की मौजूदगी में 5 महीने बाद एक महिला का शव कब्र खोदकर निकाला गया। ये घटना है मैनपुरी जिले थाना बिछवा के करीमगंज गांव की। मृतक महिला के पिता ने बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया था जिसके बाद अब ये एक्शन लिया गया है।
यह भी पढ़ें

अक्टूबर महीने में इतने दिन शराब की दुकानें रहेंगी बंद, जानिए कब-कब है ड्राई डे


वहीं मृतक महिला की सास का कहना है कि सांस की बीमारी की वजह से बहु की मौत हुई थी। जानकारी सामने आई है कि मामले को लेकर कुछ माह पहले गांव में पंचायत हुई थी और उसमें कुछ राजीनामा भी हुआ था। 
यह भी पढ़ें

यूपी बोर्ड में परीक्षा फॉर्म भरने की बढ़ी आखिरी तारीख, जानिए लेट फीस से लेकर फॉर्म भरने का पूरा प्रॉसेस

एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के पिता को शक था कि दहेज के लिये उसकी बेटी की हत्या की गई है और फिर शव को दफनाया गया है। मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। अब डेड बॉडी निकालकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है। 

Hindi News / Mainpuri / मैनपुरी में 5 महीने बाद कब्र खोदकर निकाला महिला का शव, अब होगा पोस्टमार्टम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.