bell-icon-header
मैनपुरी

दूल्हे ने शराब के नशे में कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने लौटा दी बारात

मैनपुरी में दूल्हे को डांस करना महंगा पड़ गया। दूल्हे ने शराब के नशे में डीजे पर डांस किया तो उसकी शादी ही टूट गई। शादी में दूल्हा ही शराब पीकर पहुंचा था। दुल्हन को जानकारी हुई तो शादी से मना कर दिया।

मैनपुरीDec 12, 2023 / 03:47 pm

Upendra Singh

लड़की और लड़के पक्ष की तरफ से काफी देर तक पंचायत हुई । जब बात नहीं बनी तो दुल्हन के बिना है बैरंग लौटनाा पड़ा। मामला मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र के गंभीरा गांव का रहने वाला है। गंभीरा गांव में ब्रजेश कुमार की बेटी की बारात आई थी। बारात के आने पर लड़की पक्ष के लोगों ने उनका स्वागत सत्कार किया।
शुरू हो गई थी शादी की रस्में
शादी की रस्में भी शुरू हो गइ थीं। जयमाला का कार्यक्रम होना था, लेकिन उससे पहले ही दूल्हा अपने दोस्तों के साथ डीजे पर डांस करने लगा। डीजे पर डांस करते देख दुल्हन ने उसे देख लिया। दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

दुल्हन को शक हुआ तो दूूल्हे ने शराब पी रखी थी
दुल्हन ने दूल्हे को गौर से देखा। दूल्हा सेहरा उतार कर नशे में डांस कर रहा था। इसके बाद दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। दूल्हे की जांच की गई तो पता चला की दूल्हे ने शराब पी रखी है।
दुल्हन ने शादी से किया इनकार
दूल्हे के पिता ने भी शराब पी रखी थी। विवाद होने लगा। दुल्हन शादी से इनकार कर दी। दुल्हन को मनाने का प्रयास किया, लेकिन वो किसी भी कीमत पर नहीं मानी। दुल्हन के घर वालों ने भी इस फैसले में उसके परिवार वालों ने दुल्हन का साथ दिया। बारात वापस लौट गई।

Hindi News / Mainpuri / दूल्हे ने शराब के नशे में कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन ने लौटा दी बारात

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.