
Exit Poll 2024 Mainpuri Lok Sabha Seat: लोकसभा चुनाव के 7वें चरण का मतदान संपन्न होने के बाद शनिवार शाम को आए एग्जिट पोल में लगातार तीसरी बार BJP सरकार बनते नजर आ रही है। एग्जिट पोल के बाद अब सभी की निगाहें रिजल्ट पर हैं। मैनपुरी में सपा और भाजपा प्रत्याशी के बीच कांटे का मुकाबला है। इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
मैनपुरी सपा की गढ़ है। साल 1996 से लगातार यहां सपा जीत रही है। 2019 में सांसद बने मुलायम सिंह यादव का निधन होने के बाद 2022 में हुए उप चुनाव में डिंपल यादव ने यहां से ढाई लाख से अधिक वोटों से जीत हासिल की। इस बार डिंपल यादव फिर से चुनाव लड़ रहीं तो भाजपा से प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह मैदान में हैं। वहीं, बसपा से शिवप्रसाद यादव भी चुनाव लड़ रहे हैं।
शनिवार को एग्जिट पोल सामने आने के बाद राजनीतिक दलों के साथ जनता की भी धड़कनें बढ़ गई हैं। इस सीट पर सीधा मुकाबला सपा और भाजपा के बीच है। इस कारण ये सीट ज्यादा चर्चा में है।
मैनपुरी सीट में पांच विधान सभा हैं। इसमें मैनपुरी सदर, भोगांव, किशनी करहल और इटावा की जसवंतनगर के मतदाता सांसद चुनते हैं। एग्जिट पोल आने के बाद सपा और भाजपा दोनों ही दलों के साथ जनता की भी धड़कनें बढ़ी हुई हैं। अब लोग चार जून को होने वाली मतगणना पर निगाहें बनाए हुए हैं।
Published on:
03 Jun 2024 11:49 am
बड़ी खबरें
View Allमैनपुरी
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
