मैनपुरी

डिंपल यादव ने पति अखिलेश यादव को भी पीछे छोड़ा, इस मामले में बनाया रिकॉर्ड

Lok Sabha Elections Result 2024: सपा यूपी की सबसे ज्यादा सांसद जीतने वाली पार्टी बन गई है। सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर है।

मैनपुरीJun 05, 2024 / 10:34 am

Aman Pandey

Lok Sabha Elections Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट आ गया है। यूपी में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। यहा समाजवादी पार्टी सबसे ज्यादा 37 सीटें जीतकर प्रदेश की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज और डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। इसी के साथ डिंपल यादव सबसे ज्यादा अंतर से जीतने वाली सपा की सांसद बन गई हैं। इस मामले में उन्होंने अखिलेश यादव को भी पछाड़ दिया है।
चुनाव के नतीजों पर नजर डाले तो यूपी में सपा ने 37 सीटों पर जीत दर्ज की है। 11 उम्मीदवार ऐसे हैं जिन्होंने एक लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है।

डिंपल 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीतीं

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज सीट पर बीजेपी के सुब्रत पाठक को 170922 वोटों से हराया है। यहां अखिलेश यादव को 642292 वोट मिले और सुब्रत पाठक को 471370 वोट मिले। लेकिन, डिंपल यादव सपा की एकमात्र ऐसी सांसद हैं जिन्होंने दो लाख के अंतर से जीत दर्ज की है।
यह भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2024 अंतिम परिणाम: बीजेपी ने कानपुर सीट पर किया कब्जा, कांटे की टक्कर में सपा को हराया

डिंपल यादव को कुल 598526 वोट मिले, जबकि बीजेपी के जयवीर सिंह को 376887 वोट मिले। इस तरह डिंपल ने जयवीर सिंह को 221639 वोटों से हरा दिया। इस सीट पर तीसरे नंबर पर बसपा के शिव प्रसाद यादव रहे, जिन्हें 66814 वोट पाया।

सपा ने यूपी में कर दिया कमाल

समाजवादी पार्टी ने इस बार यूपी में कमाल कर दिया है। सपा यूपी में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। जहां बीजेपी को यूपी में 33 सीटें मिलीं तो वहीं सपा ने अकेले 37 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने 6 सीटों पर जीत हासिल की। इनके अलावा दो रालोद, एक अपना दल एस और एक सीट पर चंद्रशेखर आजाद ने जीत दर्ज की है।

संबंधित विषय:

Hindi News / Mainpuri / डिंपल यादव ने पति अखिलेश यादव को भी पीछे छोड़ा, इस मामले में बनाया रिकॉर्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.