मैनपुरी

UP By Election 2024: अखिलेश यादव के भतीजे और बहनोई आमने-सामने, यूपी उपचुनाव में करहल सीट पर होगी कड़ी टक्कर

UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव में करहल सीट पर आमने-सामने टकराएंगे अखिलेश यादव के भतीजे और बहनोई। जानिए इस सीट पर किस पार्टी की पकड़ है मजबूत।

मैनपुरीOct 24, 2024 / 01:00 pm

Swati Tiwari

भाजपा ने गुरुवार को विधानसभा उपचुनाव की पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने करहल सीट से अखिलेश यादव के बहनोई अनुजेश यादव को टिकट दिया है। वहीं सपा ने इस सीट से के भतीजे तेज प्रताप यादव को टिकट दिया है, जो रिश्ते में अखिलेश यादव के भतीजे लगते हैं। अनुजेश यादव रिश्ते में अखिलेश यादव के बहनोई हैं। भाजपा के सक्रिय नेताओं में उनकी गिनती होती है। बता दें कि करहल सीट यादव बाहुल्य है और यहां सवा लाख मतदाता हैं। यादव वोट बैंक पर अनुजेश यादव की अच्छी पकड़ है। लेकिन ये सीट हमेशा से सपा का गढ़ रहा है। 

करहल सीट पर होगा कड़ा मुकाबला

उत्तर प्रदेश के 12वें विधानसभा चुनाव के बाद से इस सीट पर सपा अपनी धाक जमाए है। हालांकि, साल 2002 के विधानसभा चुनाव में यह सीट भाजपा के सोबरन सिंह यादव के पास चली गई थी, लेकिन बाद में वह सपा में शामिल हो गए।वहीं, वर्ष 2022 के पिछले चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यहां से जीत दर्ज की थी। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर इस सीट पर कौन जीत दर्ज करता है। 
यह भी पढ़ें

भाजपा ने 7 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें प्रत्याशियों का राजनीतिक सफर

आमने-सामने टकराएंगे भतीजा और बहनोई

फिरोजाबाद के गांव भारौल निवासी अनुजेश प्रताप यादव अब सपा प्रत्याशी मुलायम सिंह यादव के पोते तेज प्रताप से करहल में आमने-सामने आएंगे। ये मुकाबला सैफई परिवार और रिश्तेदार के बीच होगा। 

संबंधित विषय:

Hindi News / Mainpuri / UP By Election 2024: अखिलेश यादव के भतीजे और बहनोई आमने-सामने, यूपी उपचुनाव में करहल सीट पर होगी कड़ी टक्कर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.