scriptअखिलेश यादव से स्कूल छात्रा ने पूछा- आपको कभी टीचर ने मुर्गा बनाया? जवाब ने सभी को हंसा दिया | Akhilesh Yadav Interview to a School Student | Patrika News
मैनपुरी

अखिलेश यादव से स्कूल छात्रा ने पूछा- आपको कभी टीचर ने मुर्गा बनाया? जवाब ने सभी को हंसा दिया

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि बच्चों पर ज्यादा दबाव ना बनाएं, इससे फायदा की बजाय हो जाता है नुकसान।

मैनपुरीApr 11, 2023 / 03:36 pm

Rizwan Pundeer

Akhilesh yadav SP

अखिलेश यादव ने बच्चों से कहा कि स्कूल में बने दोस्त ही असली दोस्त होते हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने स्कूल की बच्ची को दिए इंटरव्यू में अपनी पढ़ाई के दिनों के कई राज खोले हैं। उन्होंने बताया है कि उनके और अब के समय में स्कूलों में क्या फर्क आ गया है। उन्होंने ये भी बताया कि क्या उनको टीचर पीटते थे।
बच्ची ने अखिलेश यादव से सवाल किया कि क्या उनको कभी किसी टीचर ने पीटा या मुर्गा बनाया था। इस पर इस अखिलेश यादव ने कहा कि पिटाई अब होती है। हमारे समय में पिटाई नहीं कुटाई होती थी। अगर हमने गलती की होती, हम भी पिटते लेकिन हमने कभी गलती नहीं करते थे।
पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा कि उनको किसी टीचर ने मुर्गा बनाया होगा या पीटा भी होगा तो अब वो बताएंगे नहीं। उन्होंने कहा कि आज के समय में तो कानूनी तौर पर टीचर किसी स्टूडेंट के साथ मारपीट नहीं कर सकते हैं। अब चीजें बदल गई हैं।
akhiuiil.jpg

अखिलेश यादव अपनी विधानसभा करहल के सेंट जोसेफ वर्ल्ड स्कूल के पांचवें वार्षिकोत्सव के मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने यहां की एक स्टूडेंट से बात की। स्कूल के कार्यक्रम में धर्मेंद्र यादव भी उनके साथ थे।

Hindi News / Mainpuri / अखिलेश यादव से स्कूल छात्रा ने पूछा- आपको कभी टीचर ने मुर्गा बनाया? जवाब ने सभी को हंसा दिया

ट्रेंडिंग वीडियो