मैनपुरी

Akhilesh Yadav ने भाजपा से पूछा सवाल, कहा-ये तो परिवारवाद के खिलाफ वाले लोग थे आज रिश्तेदारवादी कैसे हो गए ?

Akhilesh Yadav विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार तेज प्रताप यादव के चुनाव प्रचार में पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा पर बड़ा सवाल खड़ा किया। आइये बताते हैं अखिलेश यादव ने क्या कहा 

मैनपुरीOct 25, 2024 / 09:18 pm

Nishant Kumar

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav सपा प्रत्याशी और भतीजे तेज प्रताप यादव के उत्तर प्रदेश उप चुनाव प्रचार के लिए करहल पहुंचे। यहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। अखिलेश यादव ने करहल में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने भाजपा के रिश्तेदारवादी होने पर सवाल उठाया। 

Akhilesh Yadav ने क्या कहा ?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा वाले हवा बनाते हैं। याद करो लोकसभा चुनाव में कैसे हवा बना रहे थे। उस वक्त इन लोगों ने कितनी बदतमीजी की थी। कितना गलत संदेश देने की कोशिश की थी। लेकिन क्या ये कामयाब हुए, नहीं हुए। जब बीजेपी को लगा कि वे हार जाएंगे, तो कोई न कोई ऐसा संदेश दो जिसका समाजवादी पार्टी के लोग जवाब ही देते रहें। यह तो परिवारवाद के खिलाफ वाले लोग थे आज रिश्देरावादी कैसे हो गए ? 

कौन है करहल से प्रत्याशी ?

सपा के गढ़ कही जाने वाली करहल विधानसभा सीट से अखिलेश यादव के भतीजे तेज प्रताप यादव मैदान में हैं। उनके सामने भारतीय जनता पार्टी से अनुजेश यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा ने डॉ. अवनीश कुमार शाक्य को मैदान में उतारा है। रिश्ते में अनुजेश यादव सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के फूफा लगेंगे।
यह भी पढ़ें

UP By Election 2024: करहल विधान सभा सीट पर बसपा ने किया नामांकन, जाने कौन हैं करहल से बसपा प्रत्याशी 

करहल सपा का गढ़ 

मैनपुरी जिले का करहल विधानसभा शुरू से समाजवादी पार्टी का गढ़ रहा है। भाजपा आज तक यहां से जीत नहीं दर्ज कर पाई है। साल 1985 में बाबूराम यादव यहां से लोक दल के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। साल 1993 के चुनाव में वो सपा के टिकट पर जीत दर्ज किए। तब से लेकर अब तक करहल विधानसभा सीट पर सपा का दबदबा बना हुआ है। 

Hindi News / Mainpuri / Akhilesh Yadav ने भाजपा से पूछा सवाल, कहा-ये तो परिवारवाद के खिलाफ वाले लोग थे आज रिश्तेदारवादी कैसे हो गए ?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.