scriptMahoba news : न्यायालय से चित्रकूट लौट रहे मानिकपुर इंस्पेक्टर हुए हादसे का शिकार,गंभीर हालत में झांसी रेफर | Manikpur Inspector's car collided with truck in Mahoba, two people injured | Patrika News
महोबा

Mahoba news : न्यायालय से चित्रकूट लौट रहे मानिकपुर इंस्पेक्टर हुए हादसे का शिकार,गंभीर हालत में झांसी रेफर

Mahoba Sadak Hadsa : महोबा जिले में खड़े ट्रक से टकराई कार से भीषण सड़क हादसा हो गया है। वही कार में सवार चित्रकूट जनपद में तैनात एक इंस्पेक्टर व प्राइवेट चालक घायल हुए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के द्वारा एम्बुलेंस से दोनों ही घायलों को जिला अस्पताल लाया गया था। जहा दोनों की हालत को नाजुक देख डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

महोबाJul 11, 2023 / 10:20 pm

Vikash Kumar

Mahoba news : न्यायालय से चित्रकूट लौट रहे मानिकपुर इंस्पेक्टर हुए हादसे का शिकार,गंभीर हालत में झांसी रेफर

Mahoba news : न्यायालय से चित्रकूट लौट रहे मानिकपुर इंस्पेक्टर हुए हादसे का शिकार,गंभीर हालत में झांसी रेफर

बता दे की सूचना मिलते ही महोबा एसपी सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। जानकारी के लिए बता दे कि घायल इंस्पेक्टर मानिकपुर कोतवाली से महोबा में न्यायालय साक्ष्य के लिए अपनी कार से हुए आए थे।
घटना महोबा घटना जनपद के कबरई थाना क्षेत्र अंतर्गत बांदा रोड की है। जहां खनिज बेरियल के पास खड़े एक ट्रक में कार तेज रफ्तार से टकरा गई। जिसमें सवार मानिकपुर कोतवाली के इंस्पेक्टर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि चित्रकूट जनपद के मानिकपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह प्राइवेट चालक अखिलेश के साथ न्यायालय साक्ष्य के लिए आज सुबह जनपद महोबा आये हुए थे।
वही देर शाम न्यायालय में साक्ष्य पूरा होने के बाद चित्रकूट जनपद के लिए मानिकपुर थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह अपनी प्राइवेट कार से वापस लौट रहे थे। तभी बांदा रोड स्थित खनिज बेरियल के पास खड़े ट्रक से कार जोर से टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अस्पताल लाया गया है।
वही सूचना पर एसपी अपर्णा गुप्ता, सीओ सिटी राम प्रवेश राय सहित कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है। दोनों ही घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है। लेकिन हालत नाजुक होने के चलते उन्हें हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया गया है। हालाकि पुलिस ने घटना की जानकारी चित्रकूट पुलिस अधीक्षक को दी गई है।

Hindi News/ Mahoba / Mahoba news : न्यायालय से चित्रकूट लौट रहे मानिकपुर इंस्पेक्टर हुए हादसे का शिकार,गंभीर हालत में झांसी रेफर

ट्रेंडिंग वीडियो