scriptMahoba tripal murder: पत्नी दो बच्चियों की पत्थर से कुचल कर हत्या,रोटी को लेकर हुआ था विवाद | In Mahoba wife and two daughters were crushed to death by stone | Patrika News
महोबा

Mahoba tripal murder: पत्नी दो बच्चियों की पत्थर से कुचल कर हत्या,रोटी को लेकर हुआ था विवाद

यूपी के महोबा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहा सोमवार देर शाम एक युवक ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चियों की हत्या कर दी हैं। इसके बाद वो मौके से फरार हो गया। ट्रिपल हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं वारदात की सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल समेत SP मौके पर पहुंच गए है।

महोबाJul 18, 2023 / 06:33 am

Vikash Kumar

Mahoba tripal murder: ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई

Mahoba tripal murder: ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच करती हुई

बता दे की पूरा मामला शहर कोतवाली के समदनगर का है। जहा देवेंद्र विश्वकर्मा नाम के युवक ने अपनी पत्नी राजकुमारी देवी, बेटी अरुषि (9) और सोनाक्षी (5) की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देवेंद्र कपड़ों की फेरी लगाने का काम करता है। आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद होता था। पड़ोसियों की मानें तो कल शाम को भी दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में देवेंद्र ने पहले पत्नी को मारा, फिर दोनों बच्चियों की हत्या कर भाग गया।
वही पिता ठाकुरदीन ने कहा देवेंद्र ने अपनी पत्नी और दो बच्चियों को मार दिया। मैं सिलाई का काम करता हूं। बहू-बेटे के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सुबह देवेंद्र फेरी लगाने गया हुआ था। शाम को लौटा तो फिर विवाद होने लगा। मैंने बचाव किया। इसके बाद उसने पत्नी और बच्चों को कमरे में बुलाया और मार डाला।
वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची SP अर्पणा गुप्ता का कहना है की एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बेटियों की हत्या कर दी है। यह सूचना मिलते ही पुलिस बल और सीनियर ऑफिसर यहां पहुंचे। यहां पहुंचते ही सभी ने देखा कि उसने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों की ईंट से कूचकर हत्या की गई है। सभी के सिरों पर वार किया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सब कुछ स्पष्ट होगा।
एसपी ने बताया कि मौके पर फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची। साक्ष्य कलेक्ट किए गए हैं। आरोपी के पिता का बयान दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस के साथ-साथ सर्विलांस की टीम को भी लगाया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hindi News/ Mahoba / Mahoba tripal murder: पत्नी दो बच्चियों की पत्थर से कुचल कर हत्या,रोटी को लेकर हुआ था विवाद

ट्रेंडिंग वीडियो